Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    England vs Mexico: मैक्सिको का शोर नहीं रोक सका इंग्लैंड का जोर, अंग्रेजों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 10:44 AM (IST)

    इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप-2026 के रोमांचक मुकाबले में मेजबान मैक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ...और पढ़ें

    इंग्लैंड ने मेक्सिको को दी मात

    इंग्लैंड ने मेक्सिको को दी मात

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। होटल के बाहर सड़कों पर दौड़ती गाड़ियां, आतिशबाजी की आवाजें, फैंस का चक्काजाम... फीफा वर्ल्ड कप-2026 के संयुक्त मेजबान मैक्सिको के फैंस ने इंग्लैंड को रोकने और उसका मनोबल तोड़ने के लिए मैदान से बाहर हर हथकंडा अपनाया, लेकिन सब धरा का धरा रह गया। हैरी कैन की टीम ने सोमवार को एज्तेका स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में मैक्सिको को 3-2 से हरा दिया।

    इसके बाद स्टेडियम में जो सन्नाटा था वो बयां कर रहा था वो कहानी जो इंग्लैंड ने अपने खेल के जादू से लिखी थी। खेल की दुनिया में मेजबान देश के दर्शकों को उनके ही घर में सन्नाटे में देखना मशहूर कहानियां बनती हैं और इंग्लैंड ने यही कर दिया। मेक्सिको बीते कुछ दिनों से जितने शोर में था अब उतना शांत है या यूं कहें सदमे में है।

    जमकर हुई जंग

    मेक्सिको की टीम जानती थी कि उसके फैंस काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में उसने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उसने हर तरह से इंग्लैंड को रोकने की कोशिश, लेकिन अंग्रेजो ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक की अपनी बेस्ट फुटबॉल खेलते हुए जीत दर्ज की। खराब मौसम के कारण एक घंटे की देरी से शुरू हुए इस मैच में इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में अपने एक खिलाड़ी को खो दिया। 54वें मिनट में जारेल क्वानशह को रेफरी ने रेड कार्ड दे दिया। यानी यहां से इंग्लैंड 10 खिलाड़ियों से खेली।

    इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने इस मैच में कुछ शानदार बचाव किए जो टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हुए। उन्होंने दो बार राउल जिमेनेज के दो दमदार शॉट्स को रोका। हालांकि, जूलियन क्विनोसे के गोल को वह रोक नहीं पाए जिसने मेक्सिको का खाता खोला। ये गोल 42वें मिनट में आया। इससे पहले इंग्लैंड के लिए जूड बेलिंगम दो गोल कर चुके थे। बेलिंगम ने पहला गोल 36वें और दूसरा गोल 38वें मिनट में किया। हाफ टाइम तक इंग्लैंड की टीम एक गोल से आगे थी।

    खबरें और भी

    पेनल्टी पर हुए गोल

    दूसरे हाफ में हैरी केन ने 60वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करते हुए इंग्लैंड को 3-1 से आगे कर दिया। इंग्लैंड को लगने लगा कि जीत अब उसकी है तभी हैरी केन से एक फाउल हो गया और मेक्सिको को एक पेनल्टी मिल गई। राउल जिमेनेज ने इसे गोल में बदलते हुए स्कोर 3-2 कर दिया। मेक्सिको के फैंस उतावले हो गए और उन्होंने इंग्लैंड पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मेक्सिको की टीम भी एक और मौका तलाशने लगी, लेकिन अंत में उसे निराश हाथ लगी और मैदान पर सिर्फ इंग्लैंड की टीम का शोर ही सुनाई दिया।

    यह भी पढ़ें- 'ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप', क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फोड़ा रिटायरमेंट बम; स्पेन के खिलाफ मैच से पहले बढ़ाई फैंस की धड़कन

    यह भी पढ़ें- Brazil vs Norway: हालैंड के दो गोल और नॉर्वे ने ब्राजील को दिखाया बाहर का रास्ता, 36 साल बाद हुआ ऐसा; टूटे नेमार ने कहा अलविदा