Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: हैरी केन के रिकॉर्ड गोल से जीता इंग्लैंड, क्रोएशिया ने भी बनाई नॉकआउट दौर में जगह

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 01:50 PM (IST)

    इंग्लैंड ने हैरी केन के रिकॉर्ड गोल की मदद से पनामा को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट दौर में जगह बनाई। इसी ग्रुप में क्रोएशिया ने घाना को ...और पढ़ें

    इंग्लैंड और क्रोएशिया अगले दौर में

    इंग्लैंड और क्रोएशिया अगले दौर में

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हैरी केन के रिकॉर्ड गोल की मदद से इंग्लैंड ने रविवार को फीफा वर्ल्ड कप-2026 के ग्रुप-एल के मैच में पनामा को 2-0 से हरा दिया। वहीं इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में क्रोएशिया ने घाना को 2-1 से मात दी। ये दोनों टीमें अगले दौर में जगह बनाने में सफल रही हैं।

    इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल करते हुए अगले दौर में जगह बनाई है तो वहीं क्रोएशिया ने दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया है। तीसरे स्थान पर रहने वाली घाना ने भी अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ये टीम सभी ग्रुपों को मिलाकर तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वेश्रेष्ठ आठ टीमों में रहते हुए नॉकआउट में पहुंची है।

    हैरी केन के नाम हुआ रिकॉर्ड

    इंग्लैंड और पनामा के बीच खेले गए मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा। दोनों ही टीमें काफी कोशिशों के बाद भी गोल नहीं कर पाईं। हालांकि, दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने दो गोल करते हुए जीत हासिल की। उसके लिए पहला गोल जूड बेलिंगघम ने किया। ये गोल 62वें मिनट में आया। यहां इंग्लैंड को कॉर्नर मिला था जिसे बाकुयो साका ने लिया। साका ने कॉर्नर पर जूड ने गेंद को नेट में डाल गोल का इंतजार खत्म किया।

    इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन भी पांच मिनट बाद अपना नाम गोलशीट पर लिखवाने में सफल रहे। जूड ने यहां उन्हें एक क्रॉस पास दिया और इंग्लैंड के कप्तान ने बिना कोई गलती किए गेंद को नेट में डाल अपना 82वां गोल किया। ये हैरी केन का 11वां वर्ल्ड कप गोल था। वह वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में गैरी लाइनकेर को पीछे किया है।

    खबरें और भी

    क्रोएशिया ने भी जीता मैच

    घाना और क्रोएशिया के लिए ये मैच काफी अहम था। दोनों ही टीमों को सीधे नॉकआउट दौर का टिकट कटाने के लिए तीन अंक चाहिए थे। क्रोएशिया इस मैच को 2-1 से जीतने में सफल रही। हालांकि, घाना सीधे टिकट तो नहीं कटा सकी, लेकिन तीसरे स्थान पर रहने वाली शीर्ष आठ टीमों में जगह बनाते हुए वह नॉकआउट में पहुंच गई है।

    क्रोएशिया ने 31वें मिनट में पहला गोल किया। उसके लिए ये गोल पीटर सुकिक ने किया। पहले हाफ का अंत क्रोएशिया ने 1-0 की बढ़त के साथ किया। घाना ने दूसरे हाफ में बराबरी की। उसके लिए 73वें मिनट में डेरिक लुकासेन ने गोल दागा। निकोला ब्लासिक ने 83वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को जीत दिलाई और यह टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में जाने में सफल रही।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: कांगो ने उज्बेकिस्तान को मात देकर रचा इतिहास, पहली बार बनाई नॉकआउट में जगह

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Round of 32: अंतिम-32 का बजा बिगुल, कनाडा से होगा दक्षिण अफ्रीका का सामना