Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: कांगों के मजबूत डिफेंस से निपटना इंग्लैंड के लिए होगी बड़ी चुनौती

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:53 PM (IST)

    फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड को ग्रुप एल की टॉपर होने के बावजूद कांगो के मजबूत डिफेंस से निपटना होगा। कांगो की लो ब्लॉक डिफेंस रणनीति इंग्लैंड के ल ...और पढ़ें

    इंग्लैंड के लिए आसान नहीं कांगो की चुनौती

    इंग्लैंड के लिए आसान नहीं कांगो की चुनौती

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली : ग्रुप एल की टॉपर इंग्लैंड को अंतिम-32 में कांगो की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। ग्रुप-के में नंबर तीन पर रही कांगो के खेलने का तरीका इंग्लैंड के लिए बहुत असुविधाजनक होने वाला है।

    कांगो की टीम लो ब्लॉक डिफेंड (गेंद छिनते ही पूरी टीम अपने बॉक्स के करीब आकर डिफेंड करने लगती है) वाली फुटबॉल खेलती है और इंग्लैंड के विंगर्स को लगभग ऐसे ही सेटअप वाली घाना ने बहुत परेशान किया था।

    इंग्लैंड की रणनीति

    इंग्लैंड का सबसे बड़ा सिरदर्द राइट बैक डिफेंडर की पोजीशन है। रीसी जेम्स और जैरेल क्वांसा चोटिल हैं। इनकी जगह किसे उतारें ये देखना होगा। इस विश्व कप में इंग्लैंड ने एंथनी गोर्डन और नोनी मदुएके के रूप में दो विंगर्स का ज्यादा इस्तेमाल किया है। पहले दोनों मैच में यही खेले थे, लेकिन पनामा के विरुद्ध जीत में इन्होंने मार्कस रैशफोर्ड और बुकायो साका को उतारा था। लो ब्लॉक डिफेंस के सामने गोर्डन और मदुएके दोनों ही असहाय हो जाते हैं।

    ऐसे हाल में रैशफोर्ड और साका का प्रदर्शन बेहतर रहा है। ऐसे में इन्हें ही मौका मिलने की उम्मीद है। हैरी केन और जूड बेलिंगम ने अभी तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। इंग्लैंड की पूरी रणनीति इन्हें गोल करने लायक पोजिशन में गेंद देने के इर्द-गिर्द ही चलती है।

    खबरें और भी

    फॉर्मेशन

    इंग्लैंड की टीम 4-2-3-1 की फार्मेशन पर भरोसा करती है। इसमें इकलौते स्ट्राइकर के रूप में खेलने वाले हैरी केन के ठीक पीछे बेलिंगम खेलते हैं।

    संभावित शुरुआती 11: जार्डन पिकफोर्ड (गोलकीपर), जेड स्पेंस, इजरी कोंसा, मार्क गेही, निको ओ राइली, एलियट एंडरसन, डेक्लान राइस, बुकायो साका, जूड बेलिंगम, मार्कस रैशफोर्ड और हैरी केन।

    कांगो की रणनीति

    गोला-बारूद-टैंक सब रोकने की क्षमता रखने वाला डिफेंस कांगो की रणनीति का सबसे अहम हिस्सा है। इस डिफेंस के आगे खड़े कभी ना थकने वाले मिडफील्डर्स मिलकर इस टीम के विरुद्ध गोल करना असंभव सा बना देते हैं।

    फॉर्मेशन

    कांगो की टीम मुख्यत: 5-3-2 की फॉर्मेशन में खेलती है, इसमें पांच डिफेंडर और तीन मिडफील्डर मिलकर किसी भी अटैक के आगे दीवार बन जाते हैं।

    संभावित शुरुआती 11: लियोन एमपासी(गोलकीपर), आरोन वान बिसाका, चैंसल एमबेंबा, एक्सेल तुआनजेबे, स्टीव कपुदी, आर्थक मसुआकु, एनगालएयेल मुकाउ, सैमुअल मुतुस्वामी, नोआ सदीकी, सेड्रिक बकांबु और योआने विस्सा।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: जर्मनी की हार के बाद गोलकीपर मैनुअल नेयुर ने लिया संन्यास, आखिरी मैच में नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- France vs Sweden: फ्रांस के आगे स्वीडन का टिकना मुश्किल, राउंड ऑफ 16 की टिकट पाने के लिए होगी जंग