799 के प्लान को भूल जाओ, एचडी क्वालिटी में फीफा विश्व कप 2026 का मजा सिर्फ 24 रुपये में उठाएं
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। भारत में भी इसने अपना जादू दिखाया है। फैंस मात्र 24 रुपए खर्च कर पूरे विश्व कप का मजा ले ...और पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप 2026
HighLights
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच जारी
भारत में भी फैंस के सिर चढ़ रहा वर्ल्ड कप का जादू
24 रुपए के सस्ते प्लान में भी ले सकते हैं विश्व कप का मजा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का जादू फैंस कि सिर चढ़कर बोल रहा है। विश्व कप में लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज धूम मचा रहे हैं, तो कुछ युवा खिलाड़ी भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत में फीफा विश्व कप के लाइव प्रसारण को लेकर लंबे समय तक पेंच फंसा हुआ था लेकिन बाद में जी ने इसके मीडिया राइट्स खरीदे लेकिन अब प्रशंसकों को नई समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशंसकों ने 799 रुपए का महंगा प्लान खरीदा ताकि वे वर्ल्ड कप का आनंद ले सकें। हालांकि, अब क्वालिटी को लेकर समस्या आ रही है। ऐसे में हम आपको कुछ उपाय बताने वाले हैं, जिससे आप मात्र 24 रुपए खर्च कर पूरे विश्व कप का एचडी क्वालिटी में मजा ले सकते हैं। ये पूरी तरह से लीगल है और किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान हो रही है समस्या
799 रुपये का क्वार्टरली पास लेने के बावजूद फैंस को मैच का मजा नहीं मिल पा रहा। रात के समय सर्वर डाउन हो जाते हैं, डेस्कटॉप पर 480 पिक्सल से ज्यादा क्वालिटी नहीं मिलती और बफरिंग का चक्कर लगातार चलता रहता है। ऐसे में मेसी और रोनाल्डो का जादू देखने के बजाय स्क्रीन पर घूमता व्हील ही नजर आता है।
सिर्फ 24 रुपये में HD में मैच देखने का आसान तरीका
अगर आप भी बफरिंग की समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको एकदम कानूनी और आसान तरीका बताने वाले हैं। इससे आप पूरे महीने का वर्ल्ड कप एचडी क्वालिटी में सिर्फ 23-24 रुपये में देख सकते हैं। यह कोई पायरेटेड ऐप या वीपीएन नहीं है, बल्कि सामान्य टीवी चैनल हैं।
खबरें और भी
जी के नए स्पोर्ट्स चैनल यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी (हिंदी कमेंट्री) और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी (इंग्लिश कमेंट्री) ने इसे संभव बनाया है। इनकी कीमत इतनी कम रखी गई है कि हर कोई आसानी से ले सकता है। यूनाइट8 स्पोर्ट्स वन एचडी का बेस प्राइस 9 रुपए है। इसकी कीमत जीएसटी सहित 10.62 रुपए पड़ेगी। इसी तरह यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी का सब्सक्रिप्शन जीएसटी सहित 12.98 रुपए में मिल जाएगा।
एयरटेल ब्लैक का प्लान भी शानदार विकल्प
यह ट्रिक एयरटेल ब्लैक Wi-Fi और टीवी कनेक्शन पर सबसे आसानी से काम करती है। बहुत से लोग पहले से हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए एयरटेल का प्लान चलाते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि उनके पास टीवी कनेक्शन भी पहले से उपलब्ध है। ब्लैक बॉक्स अक्सर घर में अनुपयोगी पड़ा रहता है। मुख्य एयरटेल ब्लैक प्लान 699 रुपए से 1599 रुपए तक होते हैं। इसमें 350 से अधिक टीवी चैनल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर आप पहले से एयरटेल ब्रॉडबैंड इस्तेमाल कर रहे हैं तो प्लान को ब्लैक में अपग्रेड करने पर टीवी सर्विस भी मिल जाती है। इसके प्लान को आप मात्र 24 रुपए में चालू कर सकते हैं।
24 रुपये वाला प्लान कैसे सक्रिय करें?
सबसे पहले आप अपना एयरटेल का प्लान चेक करें। इसके लिए एयरटेल थैंक्स ऐप खोलें। अगर केवल इंटरनेट प्लान है तो अप्रगेड टू एयरटेल ब्लैक विकल्प चुनें और इंटरनेट + टीवी बंडल लें। ब्लैक बॉक्स सेटअप एयरटेल टेक्नीशियन 24 घंटे के अंदर पहुंचा देगा। इसे HDMI से टीवी से जोड़ें, पावर दें और Wi-Fi से कनेक्ट करें। कोई डिश एंटीना लगाने की जरूरत नहीं। इसके लिए आपके बिल में 24 रुपए और जुड़ जाएंगे। अब आप बिना बफरिंग के विश्व कप का मजा ले सकेंगे।