Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फीफा ने अमेरिकी टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:37 PM (IST)

    विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने सोमवार को बेल्जियम के विरुद्ध खेले गए राउंड ऑफ 16 के मैच से अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित ...और पढ़ें

    फीफा विश्‍व कप

    फीफा विश्‍व कप

    मियामी गार्डेंस, एपी। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने सोमवार को बेल्जियम के विरुद्ध खेले गए राउंड ऑफ 16 के मैच से अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित कर दिया था। अमेरिका इस मैच में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।

    फीफा ने यह नहीं बताया कि उसने टीम मैनेजर सैम जापटका और यूएस साकर फेडरेशन (यूएसएसएसएफ) के सुरक्षा उपाध्यक्ष फ्रैंक पैनेल पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों की। यूएसएसएसएफ ने मंगलवार को इसके अलावा कोई कारण नहीं बताया कि इसका संबंध फॉरवर्ड फोलारिन बालोगुन के एक मैच के रेड कार्ड निलंबन को हटाने के सफल प्रयास से नहीं है।

    फीफा प्रमुख के विरुद्ध जांच की मांग

    फीफा प्रमुख जियानी इंफेंटिनो के विरुद्ध जांच शुरू करने के लिए दर्जनों यूरोपीय सांसद समर्थन जुटा रहे हैं। यह जांच अमेरिकी स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को पहले ही लाल कार्ड मिलने के बावजूद खेलने की अनुमति देने के फैसले में उनकी संलिप्तता को लेकर की जा रही है।

    यूरोपीय संसद के सांसदों बैरी एंड्रयूज, लारा वॉल्टर्स और नील्स फुग्लसांग ने एक संयुक्त बयान में कहा कि फीफा का टूर्नामेंट के बीच में लाल कार्ड के लिए मिलने वाले निलंबन के नियम को बदलने का निर्णय शर्मनाक और न्याय का विकृत रूप है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ओडिशा के विजय रेड्डी ने चॉक पर तराशी फीफा ट्रॉफी, 0.5 मिमी की फुटबॉल ने किया हैरान

    यह भी पढ़ें- 'यह वर्ल्ड कप फिक्स है, अर्जेंटीना जीतेगा', मिस्र के फुटबॉलर का फीफा पर बड़ा आरोप; मेसी की जीत पर मचा भयंकर बवाल