FIFA वर्ल्ड कप 2026 टीम में बड़ा सरप्राइज: मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड का जलवा; गोल्डन बॉल विनर रोड्री को भी मिली जगह
FIFA ने वर्ल्ड कप 2026 की टीम जारी की और इसमें कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिले। ...और पढ़ें

लियोनेल मेसी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। FIFA ने वर्ल्ड कप 2026 की टीम जारी की और इसमें कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिले। केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन के उनाई साइमन और इंग्लैंड के जॉर्डन पिकफोर्ड से आगे जगह बनाई। वोजिन्हा ने अपनी स्किल्स से सभी को प्रभावित किया और सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रियता हासिल की।
पाउ कुबारसी को टीम में जगह नहीं
वहीं दूसरी ओर स्पेन के डिफेंडर पाउ कुबारसी को टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह फ्रांस के दायोट उपमेकानो और अर्जेंटीना के लिसैंड्रो मार्टिनेज को सेंटर-बैक के तौर पर शामिल किया गया। टूर्नामेंट की टीम में स्पेन और फ्रांस दोनों के 3-3 खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि रनर-अप टीम के दो खिलाड़ी भी इसमें जगह बनाने में कामयाब रहे।
मेसी ने तारीफ की थी
इस टूर्नामेंट में केप वर्डे और उनके खिलाड़ी वोजिन्हा ने अपने निडर खेल से सबको हैरान कर दिया। पूरी प्रतियोगिता में टीम अजेय रही और उन्हें केवल राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम में हराया। 40 वर्षीय वोजिन्हा की लियोनेल मेसी ने भी तारीफ की। डिफेंस में मार्क कुकुरेला को शामिल किया गया, जबकि दूसरी तरफ उनके साथी खिलाड़ी पेड्रो पोरो को जगह मिली।
इन्हें भी मिली जगह
मिडफील्ड की बात करें तो गोल्डन बॉल विजेता रोड्री को चुनना आसान था। स्पेन के इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने स्पेन को वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। रोड्री के साथ-साथ इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम और फ्रांस के माइकल ओलिस को भी शानदार प्रदर्शन के कारण इसमें जगह मिली।
खबरें और भी
हैरी केन शामिल नहीं
सबसे बड़ा सरप्राइज़फॉरवर्ड लाइन में देखने को मिला, जिसमें इंग्लैंड के हैरी केन को शामिल नहीं किया गया। नॉर्वे के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को चुना गया, जबकि फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी को दोनों विंग्स पर रखा गया।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की टीम
वोजिन्हा (केप वर्डे), मार्क कुकुरेला (स्पेन), लिसैंड्रो मार्टिनेज (अर्जेंटीना), डायोट उपामेकानो (फ्रांस), पेड्रो पोरो (स्पेन), रोड्री (स्पेन), जूड बेलिंगहम (इंग्लैंड), माइकल ओलिसे (फ्रांस), किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस), एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे), लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)।
यह भी पढ़ें- नम आंखों से हुई विदाई: मेसी के आंसुओं ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल, हार के साथ खत्म हुआ वर्ल्ड कप का सफर