Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जेंटीना के सेमीफाइनल में पहुंचते ही पलट गया FIFA World Cup का इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 06:35 PM (IST)

    अर्जेंटीना की स्विट्जरलैंड पर जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की टॉप-4 टीमें तय हो गईं। पहली बार फीफा रैंकिंग की शीर्ष चार टीमों ने एक साथ ...और पढ़ें

    फीफा वर्ल्ड कप 2026

    फीफा वर्ल्ड कप 2026

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को स्विट्जरलैंड के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-1 से जीत से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टॉप-4 टीमें तय हो गई। अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई और अब वे ट्रॉफी डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। इसी के साथ फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार ऐसा कारनामा हुआ है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

    फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में स्पेन, फ्रांस, अर्जेंटीना और इंग्लैंड ने जगह बनाई है। चारों टीमों ने विश्व कप में शानदार खेल दिखाया है। ऐसे में अब सेमीफाइनल की जंग इन चार बेस्ट टीमों में होने वाली है। मेसी की अर्जेंटीना ने रविवार को स्विट्जरलैंड को हराकर ट्रॉफी डिफेंड करने की तरफ एक और कदम आगे बढ़ाया। इसी के साथ विश्व कप में ऐसा कुछ हुआ है, जो पहले कभी नहीं हुआ था।

    FIFA वर्ल्ड कप का बदला इतिहास

    फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब फीफा की टॉप-4 रैंकिंग वाली टीम ने विश्व कप के इतिहास में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले कभी भी फीफा की रैंकिंग की शीर्ष चार टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया था। फीफा ने 1992 में रैंकिंग शुरू की थी और उसके बाद से अब तक रैंकिंग की टॉप-4 टीमें एक साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।

    विश्व कप से पहले की रैंकिंग पर नजर डालें, तो फ्रांस पहले, अर्जेंटीना दूसरे, स्पेन तीसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर थी। इन चार टीमों ने ही वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इसी के साथ विश्व कप का इतिहास बदल गया है। पहली बार ऐसा हुआ है, जो 1992 के बाद से अब तक नहीं हुआ था।

    खबरें और भी

    वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला किससे?

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्पेन और फ्रांस के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये मैच 15 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमें डलास स्टेडियम में एक-दूसरे का सामना करेंगी। भारतीय समयानुसार ये मुकाबला रात के 12:30 बजे खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 16 जुलाई को अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अटलांटा स्टेडियम में होगा। ये मैच भी रात के 12:30 बजे खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- मैदान में जादूगर लेकिन पेनल्टी पर चूक जाते हैं लियोनल मेसी

    यह भी पढ़ें- Argentina vs Switzerland: अल्वारेज और मार्टिनेज के जादू ने खत्म किया स्विट्जरलैंड का संघर्ष, अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह