FIFA World Cup 2026 के लिए सभी टीमें हुईं तय, इतिहास रचने वाले टूर्नामेंट की 3 देश करेंगे मेजबानी
संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा 11 जून से 19 जुलाई तक फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी करेंगे। यह पहला संस्करण होगा जिसमें 48 टीमें और 12 ग्रुप ...और पढ़ें
-1775037224717_m.webp)
48 टीम टकराएंगी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 के लिए सभी 48 टीमें तय हो चुकी है। विभिन्न महाद्वीपों में हुए क्वालीफायर और प्लेऑफ के अंतिम दौर के बाद इन टीमों पर मुहर लगी है। अंतिम छह स्थान मार्च में ही तय हो गए थे। वहीं स्वीडन, तुर्की, बोस्निया और हर्जेगोविना और चेक गणराज्य ने UEFA प्लेऑफ के जरिए क्वालीफाई किया।
इराक और डीआर कांगो ने इंटरकांटिनेंटल प्लेऑफ के जरिए अंतिम दो स्थान हासिल किए। इराक ने बोलीविया को 2-1 से हराकर अंतिम स्थान पक्का किया। संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा 11 जून से 19 जुलाई तक टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। यह पहला संस्करण होगा जिसमें 48 टीमें और 12 ग्रुप शामिल होंगे।
सभी ग्रुप इस प्रकार हैं
- ग्रुप A: मेक्सिको, चेक गणराज्य, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया।
- ग्रुप B: कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड।
- ग्रुप C: ब्राजील, हैती, मोरक्को, स्कॉटलैंड।
- ग्रुप D: संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैराग्वे, तुर्की।
- ग्रुप E: कुराकाओ, इक्वाडोर, जर्मनी, आइवरी कोस्ट।
- ग्रुप F: नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया।
- ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड।
- ग्रुप H: केप वर्डे, सऊदी अरब, स्पेन, उरुग्वे।
- ग्रुप I: फ्रांस, नॉर्वे, सेनेगल, ईराक।
- ग्रुप J: अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन।
- ग्रुप K: कोलंबिया, जमैका, पुर्तगाल, उज्बेकिस्तान।
- ग्रुप L: क्रोएशिया, इंग्लैंड, घाना, पनामा।
48/48 ✅@aramco | #FIFAWorldCup pic.twitter.com/kdEZttzduH
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) April 1, 2026
क्वालिफिकेशन का सफर समाप्त
2023 में शुरू हुआ क्वालिफिकेशन का सफर प्लेऑफ मुकाबलों के साथ समाप्त हुआ। इसमें बोस्निया की इटली पर जीत और डीआर कांगो की जमैका पर करीबी जीत शामिल है। सभी टीमों के क्वालीफाई कर लेने के बाद अब इतिहास के सबसे बड़े विश्व कप के लिए उत्सुकता बढ़ रही है।
फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम
- को-होस्ट: कनाडा, मैक्सिको, अमेरिका
- AFC: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड; ईरान, जापान, जॉर्डन, कोरिया गणराज्य, कतर, सऊदी अरब, उज्बेकिस्तान, इराक।
- CAF: अल्जीरिया, काबो वर्डे, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कोटे डी आइवर, मिस्र, घाना, मोरक्को, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया। Concacaf: कुराकाओ, हैती, पनामा।
- CONMEBOL: अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, इक्वाडोर, पैराग्वे, उरुग्वे।
- OFC: न्यूजीलैंड।
- UEFA: ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया, चेकिया, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, स्कॉटलैंड, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।