FIFA World Cup 2026: मेसी को पकड़ पाया तो सेमीफाइनल खेलेगा स्विट्जरलैंड
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड भिड़ेंगे। स्विट्जरलैंड की जीत मेसी को रोकने की उनकी क्षमता पर निर्भर करेगी, जबकि अ ...और पढ़ें
-1783748027776_m.webp)
लियोनेल मेसी को रोकना है जरूरी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का आखिरी क्वार्टर फाइनल अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा। कंसास सिटी स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले स्विट्जरलैंड के बाहर कम ही लोग होंगे जो ऐसा सोच भी रहे होंगे कि इस मैच में स्विट्जरलैंड कुछ कर पाएगी, लेकिन स्विट्जरलैंड के लिए ये मैच जीतना इतना मुश्किल भी नहीं है।
अर्जेंटीना के दोनों नॉकआउट मैच देखेंगे तो लियोनल मेसी ने ही उन्हें निकाला है ऐसे में अगर ग्रैनित ज्हाका की कप्तानी वाली स्विट्जरलैंड किसी तरह मेसी को फांस ले, तो अर्जेंटीना का हाल गड्डे में गिरे खरगोश जैसा हो जाएगा। हाथ-पैर मारेंगे लेकिन बिना बाहरी सहायता (मेसी) के निकलना नामुमकिन रहेगा।
आसान नहीं है काम
हालांकि स्विट्जरलैंड का नॉकआउट राउंड का प्रदर्शन देखकर ये काम आसान नहीं लग रहा है। अंतिम-32 में अल्जीरिया के विरुद्ध आसानी से जीतने के बाद ये कोलंबिया के विरुद्ध बहुत मेहनत करके पेनाल्टी शूटआउट में जीत पाए थे। इन दोनों मैचों में स्विट्जरलैंड ने एक भी गोल नहीं खाया लेकिन साढ़े तीन घंटे से ज्यादा की फुटबॉल में ये सिर्फ दो ही गोल कर भी पाए हैं।
अर्जेंटीना की रणनीति
अर्जेंटीना इस बार बीते विश्व कप से बिल्कुल उलट लग रही है, मेसी को छोड़ दें तो बाकी खिलाड़ी उस विश्व कप के अपने प्रदर्शन से बहुत दूर हैं। हालांकि जिस टीम के पास मेसी हो, उसे इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता। 40वें साल में प्रवेश कर चुके मेसी आज भी अकेले दम पर मैच पलट रहे हैं और अर्जेंटीना की पूरी रणनीति उन्हीं के इर्द-गिर्द रहती है। कोच लियोन स्कालोनी ने मेसी को केंद्र में रखकर टीम बनाई है और पूरी टीम इस केंद्र से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लेने के प्रयास में उतरती है।
खबरें और भी
अर्जेंटीना की टीम मेसी द्वारा मिडफील्ड से बनाए जा रहे मौकों और फिर विपक्षी पेनाल्टी बॉक्स के पास आकर दिखाई गई उनकी कलाकारी पर बहुत निर्भर रहती है। टीम ने पिछले मैच में काउंटर अटैक का भी बेहतरीन इस्तेमाल किया था। इनकी मिडफील्ड और विंगर्स गेंद पर नियंत्रण रखने और मौका मिलते ही तेजी से हमला करने की रणनीति को ध्यान में रखकर खेलते हैं।
फॉर्मेशन: 4-1-3-2 या 4-4-2
स्विट्जरलैंड की रणनीति
सबसे पहले तो इन्हें मेसी को रोकने का रास्ता खोजना होगा, अगर ये नहीं हुआ तो सारी रणनीति धरी रह जाएगी। अपने कोच मुरात याकिन के मार्गदर्शन में ये टीम मजबूत डिफेंस और मुकाबले को लंबा खींचने की रणनीति पर चलती है। टीम अक्सर ही तीन डिफेंडर वाली फॉर्मेशन में उतरती है और ये लोग डिफेंस मजबूत रखते हुए तेजी से काउंटर अटैक करने की ताक में रहते हैं। इनके विरुद्ध गोल करना आसान नहीं रहता है।
टीम के गोलकीपर ग्रेगोल कोबेल भी यूरो के शीर्ष दस गोलकीपरों में से एक हैं, वह भी इस डिफेंस में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें- हारते ही लंदन में बवाल, सड़कों पर मोरक्को के प्रशंसक
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: रूइज और मेरिनो के मैजिक से स्पेन ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, बेल्जियम का सपना हुआ चकनाचूर