Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: पांच बार की चैंपियन ब्राजील के सामने एशिया की फुटबॉल 'महाशक्ति' की होगी चुनौती

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 08:14 PM (GMT+05:30)

    फीफा विश्व कप के अंतिम-32 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील का सामना ह्यूस्टन में एशिया की फुटबॉल महाशक्ति जापान से होगा। अन्य मुकाबलों में जर्मनी पराग् ...और पढ़ें

    फीफा वर्ल्ड कप 2026

    फीफा वर्ल्ड कप 2026

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप में सोमवार को अमेरिका के ह्यूस्टन में अंतिम-32 के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक खेला जाएगा। इसमें पांच बार की चैंपियन ब्राजील का सामना एशिया की फुटबाल महाशक्ति और दुनिया के लिए इस खेल में उभरती चुनौती बनते जा रहे जापान से होगा।

    ब्राजील जहां अपने ग्रुप सी में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट में पहुंची है, वहीं जापान भी लीग चरण में बिना हार के साथ यहां तक आया है। हालांकि टीम की सामूहिक रणनीति से जीत की राह पर चल रहे जापान को इस विश्व कप में प्रतिद्वदी टीमों के लिए खतरा बने हुए ब्राजील के विनीसियस जूनियर से विशेष रूप से सावधान रहना होगा। वह विश्व कप में टीम के लिए लीग चरण के हर मैच में गोल कर ऐसा करने वाले ब्राजील के पांचवें खिलाड़ी बन चुके हैं।

    ब्राजील की लीग स्टेज में सफर

    ब्राजील ने लीग चरण में मोरक्को के साथ 1-1 से ड्रॉ के बाद हैती और स्कॉटलैंड के विरुद्ध लगातार जीत हासिल की। स्कॉटलैंड के विरुद्ध मैच में विनीसियस जूनियर ने पहले हाफ में दो गोल करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में 15 गोल किए हैं, जो उनकी आक्रामक क्षमता को दिखाता है। वहीं जापान ने ग्रुप-एफ में नीदरलैंड्स और स्वीडन के साथ ड्रॉ खेलते हुए ट्यूनीशिया पर 4-0 से शानदार जीत दर्ज कर नॉकआउट में जगह बनाई।

    गेंद पर बिना नियंत्रण के भी संगठित रहने और फिर तेजी से काउंटर-अटैक करने की इस टीम की क्षमता उनके खेल की खासियत बन गई है। हालांकि इतिहास थोड़ा ब्राजील के पक्ष में है, जिसने जापान से पिछले पांच मैचों में से तीन जीते हैं। जापान ने अक्टूबर 2025 में ब्राजील से हुए मैत्री मैच में 3-2 से जीत दर्ज की थी। इस नतीजे से उन्हें इस अहम नॉकआउट मुकाबले में जरूर आत्मविश्वास मिलेगा।

    खबरें और भी

    जर्मनी की पराग्वे से होगी भिड़ंत

    जर्मनी को बोस्टन में होने वाले पैराग्वे के विरुद्ध अपने अंतिम-32 मैच में बेहतर खेल दिखाना होगा। वरना 2014 की चैंपियन टीम जर्मनी को एक बार फिर निराशा के साथ घर लौटना पड़ सकता है। इस टीम के शीर्ष खिलाड़ी अभी तक टूर्नामेंट में अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं खेल पाए हैं और घर पर लोगों की उम्मीदें हैं कि टीम टूर्नामेंट में बहुत आगे तक जाएगी। यह उम्मीदें इस चार बार की चैंपियन टीम पर दबाव बना रही हैं।

    ग्रुप स्टेज में कुराकाओ को 7-1 से रौंदने के बाद आइवरी कोस्ट को स्टापेज टाइम में हरा पाने और फिर इक्वाडोर से करारी शिकस्त से जर्मनी टीम की साख पर बट्टा लगा है। वहीं पराग्वे ने 48 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहने वाली आठ सबसे अच्छी टीमों में से एक के तौर पर जगह बनाई है। जर्मनी के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए पराग्वे उनके लिए आसान प्रतिद्वदी नहीं है।

    मोरक्को के सामने होंगे डच

    अंतिम-32 के एक और मुकाबले में अफ्रीका की ताकतवर टीम मोरक्को के आगे अपनी पुरानी लय में लौट चुकी यूरोपियन टीम नीदरलैंड्स की चुनौती होगी। मेक्सिको के मोंटेरे में खेले जाने वाले इस मुकाबले में डच टीम के लिए जीत आसान काम नहीं होगी, क्योंकि मोरक्को ग्रुप स्टेज में ब्राजील जैसी टीम को बराबरी पर रोकने के बाद हैती और स्कॉटलैंड को करारी शिकस्त देते हुए आ रही है।

    हालांकि जापान से ड्रॉ खेलने के बाद नीदरलैंड्स ने भी स्वीडन को 5-1 से रौंदकर और ट्यूनीशिया को 3-1 से हराकर अपनी ताकत दिखा दी है। ऐसे में इस मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- सातवें आसमान पर मेसी, केन का कमाल; बहुत पीछे छूट गए रोनाल्डो

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: हैरी केन के रिकॉर्ड गोल से जीता इंग्लैंड, क्रोएशिया ने भी बनाई नॉकआउट दौर में जगह