Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जेंटीना का सपना टूटा तो फूट-फूटकर रोने लगे कोच स्कालोनी, हार के बाद क्या छोड़ देंगे अपना पद?

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 04:23 PM (IST)

    अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से 1-0 से हार गया, जिसके बाद कोच लियोनेल स्कालोनी भावुक हो गए और उनके आंसू निकल आए। ...और पढ़ें

    लियोनेल स्कालोनी

    लियोनेल स्कालोनी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। मैच में हार के बाद अर्जेंटीना के हेड कोच लियोनेल स्कालोनी भावुक हो गए और अपने आंसुओं पर नियंत्रण नहीं रख सके। स्कालोनी मैच के बाद काफी दुखी दिखाई दिए क्योंकि अर्जेंटीना खिताब का बचाव करने में कामयाब नहीं हो सका।

    न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा। टीम ने इससे पहले साल 2022 में कतर में खेले गए टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी। हालांकि, वे अमेरिका में खेले गए विश्व कप में जीत हासिल नहीं कर सके। मैच में हार के बाद अर्जेंटीना के कोच स्कालोनी खुद को रोक नहीं पाए और उनके आंसू निकलने लगे।

    अर्जेंटीना की हार के बाद भावुक हुए लियोनेल स्कालोनी

    मैच में हार के बाद अर्जेंटीना के कोच ने कहा, "हमारे खिलाड़ियों को बहुत ही महत्वपूर्ण समय में चोट लगी, जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी। मैं सभी के सपनों के लिए एक जगह पर हूं और हमेशा इस मौके के लिए अपने प्रसिडेंट को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। इस तरह का ग्रुप बनाना बहुत मुश्किल है। हार के बाद मुझे दिल से दुख हुआ है।" वे बातें करते हुए काफी दुखी थे और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे।

     

    मैच में हार के बाद स्कालोनी से उनके कोच बने रहने को लेकर सवाल किया गया। उनका कहना था कि वे इसको लेकर अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट क्लाउडियो टापिया से बात करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं प्रेसिडेंट से इसको लेकर बात करूंगा। मुझे पता है कि मैं क्या करना चाहता हूं। मैं अपना कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने की कोशिश करूंगा और मुझे इसकी जरूरत महसूस हो रही है। मुझे नहीं पता कि मैं इसे कर पाऊंगा या नहीं।"

    खबरें और भी

    स्पेन दूसरी बार बना चैंपियन

    स्पेन की टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ एकस्ट्रा टाइम में गोल किया और मुकाबले को 1-0 से अपने नाम कर लिया। उन्होंने दूसरी बार फीफा विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया है। इससे पहले ये टीम 2010 में चैंपियन बनी थी। स्पेन ने अब तक दो बार फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल खेला है और दोनों बार जीत हासिल की है।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: फाइनल में जमकर चले लात-घूसे, अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने की धक्का-मुक्की; Video हुआ वायरल

    यह भी पढ़ें- क्यों इतिहास नहीं रच पाई अर्जेंटीना की टीम? ये हैं वो 5 वजह जिन्होंने तोड़ दिया मेसी का सपना