Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने खत्म किया 12 साल का सूखा, कुराकाओ ने हासिल किया ऐतिहासिक अंक

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 08:37 AM (IST)

    कुराकाओ ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर अपना पहला ऐतिहासिक अंक हासिल किया, जिससे अगले दौर की उम्मीदें जिंदा रहीं। वहीं जर ...और पढ़ें

    जर्मनी को मिली जीतऔर कुराकाओ ने हासिल किया ऐतिहासिक अंक

    जर्मनी को मिली जीतऔर कुराकाओ ने हासिल किया ऐतिहासिक अंक

    HighLights

    1. कुराकाओ ने इक्वाडोर से ड्रॉ खेलकर पहला वर्ल्ड कप अंक पाया

    2. जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को हराकर नॉकआउट में 12 साल बाद जगह बनाई

    3. डेनिज उंडाव ने जर्मनी के लिए दो गोल कर जीत दिलाई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कुराकाओ ने फीफा वर्ल्ड कप-2026 के ग्रुप-ई के मुकाबले में इक्वाडोर को गोलरहित ड्ऱॉ पर रोकते हुए उसे अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। इसी ग्रुप में जर्मनी ने आइवरी कोस्टा को 2-1 से पटखनी देते हुए अगले दौर में जगह बना ली है। दोनों टीमों के लिए ये नतीजे काफी अहम रहे।

    अमेरिका की कंसास सिटी में हुआ ये मैच कुराकाओ के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ क्योंकि उसने वर्ल्ड कप इतिहास का अपना पहला अंक हासिल किया। इस वर्ल्ड कप के सबसे छोटे देश कुराकाओ ने इसी के साथ अगले दौर में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

    चाहिए थी जीत

    इस मैच से पहले जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को हरा दिया था और इसके बाद दोनों ही टीमों को जीत की जरूरत थी। इक्वाडोर ने काफी कोशिश की और 75 प्रतिशत गेंद अपने पास ही रखी। हालांकि, उसके द्वारा लगाए गए 15 शॉट्स टारगेट पर रहने के बाद भी गोल में तब्दील नहीं हो सके। इस टीम के लिए कुराकाओ को रोकना काफी संघर्ष भरा रहा।

    कुराकाओ की इस सफलता में उसके गोलकीपर रूम का अहम रोल रहा जिन्होंने एक वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा बचाव करने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

    जर्मनी की शानदार जीत

    वहीं, जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को मात देकर 2014 के बाद पहली बार नॉकआउट दौर में जगह बनाई है। उसके लिए डेनिज उंडाव ने दो गोल किए जिसमें इंजुरी टाइम में किया गया गोल भी शामिल है जो टीम के लिए विजयी साबित हुआ। आइवरी कोस्ट ने पहले हाफ में ही गोल कर दिया था जिससे जर्मनी पर दबाव बढ़ गया था।

    खबरें और भी

    कनाडा के टोरंटो में खेले गए इस मैच में फ्रेंक कैसी ने 30वें मिनट में गोल कर आइवरी कोस्ट को बढ़त दिला दी। जर्मनी की टीम दबाव में दिख रही थी और उसने बराबरी की काफी कोशिश की। हालांकि, पहले हाफ का अंत आइवरी कोस्ट के पक्ष में 1-0 से हुआ।

    दूसरे हाफ में जर्मनी की टीम का खाता खुला। डेनिज ने 68वें मिनट में नाडिएम अमिरी के क्रॉस पास को नेट में डाल स्कोर बराबर कर दिया। तय समय में मैच बराबरी पर रहा, लेकिन इंजुरी टाइम में डेनिज ने अपना कमाल एक बार फिर दिखाया और गोल करते हुए जर्मनी को जीत दिलाई।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 ने उड़ा दी दुनिया की आधी आबादी की नींद, भारत सहित इन देशों के फैंस चुका रहे 'सीक्रेट टैक्स'

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: पैसे देने के बाद भी फैंस को नहीं मिले टिकट, वेबसाइटों ने लगा दिया चूना