Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: जर्मनी की हार के बाद गोलकीपर मैनुअल नेयुर ने लिया संन्यास, आखिरी मैच में नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:07 PM (IST)

    जर्मनी की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम-16 से बाहर हो गई, जिसके बाद अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नेयुर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया। पैराग्व ...और पढ़ें

    गोलकीपर मैनुअल नेयुर ने लिया संन्यास

    गोलकीपर मैनुअल नेयुर ने लिया संन्यास

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 2014 की चैंपियन जर्मनी की टीम फीफा वर्ल्ड कप-2026 के अंतिम-16 में जगह नहीं बना सकी। पूर्व विजेता को सोमवार को पैराग्वे ने मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के बाद टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है। टीम के अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नेयुर ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है।

    जर्मनी को पैराग्वे के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों ने 1-1 की बराबरी पर मैच खत्म किया और फिर फैसला पेनल्टी शूटआउट में निकला जहां जर्मनी एक गोल से पीछे रह गई। 40 साल के इस खिलाड़ी ने बता दिया था कि वह फीफा वर्ल्ड कप-2026 के बाद संन्यास ले लेंगे।

    'जीतना चाहिए था मैच'

    मैनुअल चाहते थे कि वह विजयी विदाई लें, लेकिन ऐसा हो नहीं सका जिससे वह टूट गए। उन्होंने मैच के बाद कहा कि जर्मनी का ये मैच जीतना चाहिए था। मैनुअल ने मैच के बाद इंटरव्यू में कहा, "कोच ने हमसे कुछ शब्द कहे। हम सभी दुखी थे। आज जीतने के लिए हमारे पास जरूरी पंच और किस्मत नहीं थी, लेकिन हमने कई मौके बनाए जिन्हें भुनाने में नाकाम रहे।"

    उन्होंने कहा, "पेनल्टी शूटआउट से पहले अगर कुछ खिलाड़ी आत्मविश्वास जगा देते तो हमारे लिए ये आसान हो सकता था। लेकिन मैं मैच को लेकर ज्यादा चिंतित हूं। साफ बात है कि हमें इस तरह के विपक्षी के सामने आज जैसे मैच जीतने चाहिए थे।"

    खबरें और भी

    नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

    इस मैच के दौरान मैनुअल ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह तकीरबन 10 फीफा वर्ल्ड कप मैचों में हर एक में गोल खाने वाले कीपर बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ मैक्सिको के एंटोनियो कारबजाल ने किया था। उन्होंने लगातार 10 फीफा वर्ल्ड कप मैचों में गोल खाए थे। आखिरी बार जब मैनुअल ने फीफा वर्ल्ड कप में के मैच में गोल नहीं खाया था वो 2014 वर्ल्ड कप का फाइनल था जहां जर्मनी ने अर्जेंटीना को 1-0 से मात दी थी।

    यह भी पढ़ें- France vs Sweden: फ्रांस के आगे स्वीडन का टिकना मुश्किल, राउंड ऑफ 16 की टिकट पाने के लिए होगी जंग

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को ने नीदरैलैंड्स को दी पटखनी, अंतिम-16 में शान से बनाई जगह