Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत, मेसी का छठा गोल; ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया भी नॉकआउट में पहुंचे

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 11:17 AM (IST)

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-जे लीग स्टेज का रोमांचक अंत हुआ। अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई, जिसमें मेसी ने भी गोल किय ...और पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत, मेसी का छठा गोल

    FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत, मेसी का छठा गोल

    HighLights

    1. FIFA World Cup 2026: जॉर्डन पर अर्जेंटीना ने 3-1 से जीत दर्ज की

    2. ऑस्ट्रिया बनाम अल्जीरिया का मैच 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ

    3. ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया दोनों ने नॉकआउट में जगह बनाई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। FIFA World Cup 2026 Highlights: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-जे के दो मैच खेले गए, जिससे लीग स्टेज का अंत बेहद रोमांचक अंदाज में हुआ। भारत में 12 जून से शुरू हुए लीग स्टेज 28 जून को जाकर खत्म हुआ। डिफेंडिंग चैंपियंस अर्जेंटीना के सामने जॉर्डन की चुनौती थी, लेकिन उन्होंने 3-1 से जीत हासिल की।

    जबकि ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया के बीच खेला गया मैच टक्कर का रहा, जो 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।  इस ग्रुप से अर्जेंटीना, अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया तीनों टीमों ने राउंड ऑफ 32के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि जॉर्डन का सफर ड्रॉ के साथ ही समाप्त हुआ।

    कैसा रहा अर्जेंटीना बनाम जॉर्डन मैच का हाल?

    डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेसी की अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से मात दी। इस मैच में पूरे मैच में अर्जेंटीना का दबदबा देखने को मिला। मैच के 24वें मिनट में जियोवानी लो सेल्सो ने शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 31वें मिनट में जॉर्डन के डिफेंस ने अपने बॉक्स के अंदर फाउल किया, जिसके बाद अर्जेंटीना को पेनेल्टी शूट अवॉर्ड किया गया, जिसमें बिना कोई गलती किए लौटारो मार्टिनेज ने गोल दागा और अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

    मैच में फिर जॉर्डन ने वापसी की कोशिश की। दूसरे हाफ में उन्होंने पलटवार किया। 55वें मिनट में मूसा अल तमारी ने गोल कर स्कोर को 2-1 पर पहुंचा दिया। मेसी ने 80वें मिनट पर अपना इस विश्व कप का छठा गोल दागा और इस तरह अर्जेंटीना ने 3-1 का स्कोर कर दिया। इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी और अर्जेंटीना ने 3-1 से मैच जीतकर अगले राउंड में मजबूती से कदम बढ़ाए। वहीं, जॉर्डन की टीम का सफर समाप्त हुआ।

    खबरें और भी

    ऑस्ट्रिया बनाम अल्जीरिया का मैच कैसा रहा?

    कैंसस सिटी में खेला गया यह मैच बेहद ही रोमांच से भरपूर रहा। ये मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा, लेकिन दोनों ही टीमें राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने में कामयबा रही। मैच में मार्को अर्नातोविच ने 28वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को अल्जीरिया पर 1-0 की बढ़त दिलाई।

    इसके बाद अल्जीरिया के राफिक बेलघाली ने 45वें मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 पर पहुंचाया। फिर ऑस्ट्रिया के मार्सेल सबित्जर ने 55वें मिनट में गोल किया और टीम को 2-1 से आगे कर दिया। 

    फिर रियाद महरेज ने गोल कर 2-2 स्कोर कर दिया। रियाद ने इंजरी टाइम में 90+3वें मिनट में गोल किया अल्जीरिया को 3-2 से आगे कर दिया। ऐसा लगा कि ऑस्ट्रिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, लेकिन सासा कालजिच ने 90+6वें मिनट में गोल दागकर स्कोर को 3-3 कर दिया। इस तरह मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ और दोनों टीमों ने नॉकआउट का टिकट कटाया।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: राउंड ऑफ 32 में किसकी किससे भिड़ंत? देखें क्वालीफाई कर चुकी टीमों की पूरी लिस्ट

    यह भी पढ़ें- Colombia Vs Portugal: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, कोलंबिया के खिलाफ बिना गोल के मैच समाप्त