Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: भारत में विश्व कप के प्रसारण का रास्ता साफ, अगले हफ्ते हो सकती घोषणा

    Updated: Sat, 23 May 2026 05:58 PM (IST)

    ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी शाजी प्रभाकरन ने दावा किया कि फीफा विश्व कप 2026 के भारतीय प्रसारक पर चर्चा आखिरकार पूरी हो गई है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    11 जून से शुरू होगा विश्व कप

    HighLights

    1. 11 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट, 48 देश भिड़ेंगे

    2. अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको कर रहे मेजबानी

    नई दिल्ली, आइएएनएस। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) के पूर्व जनरल सेक्रेटरी शाजी प्रभाकरन ने दावा किया कि फीफा विश्व कप 2026 के भारतीय प्रसारक पर चर्चा आखिरकार पूरी हो गई है और प्रसारण साझेदार के बारे में अगले हफ्ते भारत में आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

    उन्होंने अपने इंटरनेट मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर। इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। बातचीत पूरी हो गई है और भारत में फीफा विश्व कप 2026 के प्रसारण साझेदार का आधिकारिक ऐलान अगले हफ्ते होने की उम्मीद है। महीनों की अनिश्चितता के बाद फैंस आखिरकार आराम कर सकते हैं। विश्व कप को भारत में भी देखा जा सकेगा। इतिहास के सबसे बड़े विश्व कप के लिए तैयार हो जाइए।

    यह बयान विश्व कप के भारत में प्रसारण होने को लेकर कई दिनों की आशंका के बाद आया है, जबकि टूर्नामेंट में तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है। अभी तक, किसी भी प्रसारण ने भारतीय मार्केट में फुटबॉल टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स खरीदने की पुष्टि नहीं की है। यह टूर्नामेंट 11 जून को अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है।

    यह मामला हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, जहां प्रसार भारती ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि वह इवेंट के प्रसारण अधिकार हासिल करने के लिए जिम्मेदार नहीं है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव के सामने सुनवाई थी। एक याचिका दर्ज की गई थी जिसमें मांग की गई थी कि देश भर में लोगों को बड़े इवेंट्स दूरदर्शन और डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से दिखाए जाएं।

    खबरें और भी

    एडवोकेट अवधेश बैरवा द्वारा दर्ज की गई याचिका में पहले मैच से लेकर फाइनल तक, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल सहित सभी बड़े फुटबाल टूर्नामेंट मुकाबलों को दूरदर्शन या डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारण करने का निर्देश देने की मांग की गई थी, ताकि गेम्स हर भारतीय के लिए उपलब्ध हो सकें।

    हालांकि, 19 मई की सुनवाई के दौरान बैरवा ने मौजूदा याचिका वापस लेने और सही राहत के लिए किसी दूसरे कोर्ट में जाने की छूट मांगी। कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों में साफ कहा गया कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फुटबॉल फैन बेस रखता है। इसके साथ ही, भारतीय टीम के टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई न करने के बावजूद, कतर में हुए फीफा विश्व कप 2022 के दौरान भारतीय दर्शकों ने फुटबॉल से जुड़े कंटेंट पर करीब 745.7 मिलियन डिजिटल एंगेजमेंट किए थे।

    प्रसारण अधिकार को लेकर सबसे बड़ा मुद्दा उसकी कीमत रही है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, फीफा ने 2030 फीफा विश्व कप के भारतीय प्रसारण अधिकार की कीमत शुरुआत में करीब 100 मिलियन डॉलर (957 करोड़ रुपये) रखी थी, जिसे एक संयुक्त पैकेज डील का हिस्सा बनाया गया था।

    हालांकि, बाजार से कमजोर प्रतिक्रिया मिलने के बाद यह कीमत घटाकर लगभग 35 मिलियन डालर(334 करोड़ रुपये) कर दी गई। यह भी बताया गया था कोर्ट की कार्यवाही के दौरान पता चला कि जियोस्टार की 20 मिलियन डालर (191 करोड़) की बोली खारिज कर दी गई थी।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड की 26 सदस्यीय टीम का एलान, हैरी केन संभालेंगे कमान; कोल पामर और ट्रेंट अलेक्जेंडर बाहर

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: जर्मन टीम में हुई स्‍टार गोलकीपर की वापसी, कोच के कहने पर बदला फैसला