Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: जापान ने ऐतिहासिक 1000वें मैच में ट्यूनिशिया को दी मात, अगले दौर की उम्मीदों को किया मजबूत

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 01:24 PM (IST)

    जापान ने फीफा वर्ल्ड कप 2024 के 1000वें मैच में ट्यूनिशिया को 4-0 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, जिससे अगले दौर में जाने की उसकी उम् ...और पढ़ें

    जापान ने हासिल की एकतरफा जीत

    जापान ने हासिल की एकतरफा जीत

    HighLights

    1. जापान ने फीफा वर्ल्ड कप 2024 में ट्यूनिशिया को 4-0 से हराया

    2. यह फीफा वर्ल्ड कप का 1000वां ऐतिहासिक मैच था

    3. ट्यूनिशिया टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान ने रविवार को फीफा वर्ल्ड कप-2024 में मैक्सिको के मोंटेर्रे में खेले गए मैच में ट्यूनिशिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी है। ये फीफा वर्ल्ड कप का 1000वां मैच था जिसमें जापान ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए ट्यूनिशिया को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। ग्रुप-एफ में ये ट्यूनिशिया की लगातार दूसरी हार है।

    पिछले सप्ताह स्वीडन के खिलाफ मिली हार के बाद ट्यूनिशिया ने अपने कोच साबरी लामाउची को बर्खास्त कर दिया था और हर्वे रेनार्ड को कोच नियुक्त किया था। हालांकि, इससे कोई फायदा नहीं हुआ और ट्यूनिशिया को एक और हार के बाद वर्ल्ड कप से बाहर जाना पड़ा है। इस टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है।

    शुरुआत से दिखाया दम

    जापान की टीम शुरुआत से ही ट्यूनिशिया पर हावी थी। चौथे मिनट में ही उसने खाता खोल लिया। केइतो नाकामुरा ने बॉक्स के अंदर दाइची कमाडा को पास दिया जिन्होंने गेंद को नेट में डालने में कोई गलती नहीं की और जापान 1-0 से आगे हो गई। इस शुरुआती गोल ने ट्यूनिशिया को दबाव में ला दिया था। जापान ने इस दवाब को 30वें मिनट में और बढ़ा दिया।

    आयसे यूडा ने जापान के लिए दूसरा गोल किया। उन्होंने गोल पोस्ट के कॉर्नर में शॉट लगाया जिसे बचाने का ट्यूनिशिया के गोलकीपर के पास कोई मौका नहीं था। पहले हाफ का अंत जापान ने 2-0 के स्कोर के साथ ही किया।

    खबरें और भी

    दूसरे हाफ में भी दिखाया दम

    दूसरे हाफ में ट्यूनिशिया की कोशिश वापसी करने की थी, लेकिन जापान ने उसे कोई मौका नहीं दिया। 69वें मिनट में यूडा ने ट्यूनिशिया की बैकलाइन को छकाते हुए जूनया इटो को पास दिया जिन्होंने गेंद को नेट में डालने में कोई गलती नहीं की। 83वें मिनट में यूडा ने अपना दूसरा और जापान का चौथा गोल कर दिया। यहां से ट्यूनिशिया के लिए वापसी नामुमकिन साबित हुई और जापान ने अगले दौर में जाने की अपनी उम्मीदों को पुख्ता कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: केप वर्डे के सदमे को भुला नई शुरुआत पर स्पेन की नजरें, बेल्जियम के सामने ईरान की चुनौती

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने खत्म किया 12 साल का सूखा, कुराकाओ ने हासिल किया ऐतिहासिक अंक