Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के जेरेल क्वांसा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 20 सालों बाद किसी अंग्रेज के साथ हुआ ऐसा

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 04:44 PM (IST)

    इंग्लैंड के फुटबॉलर जेरेल क्वांसा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है, जो किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी के साथ आखिरी बार साल 2006 मे ...और पढ़ें

    जेरेल क्वांसा

    जेरेल क्वांसा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेजबान मेक्सिको के खिलाफ करीबी मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। मैच के दौरान इंग्लिश खिलाड़ी जेरेल क्वांसा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनके साथ मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जो किसी इंग्लिश खिलाड़ी के साथ 20 सालों बाद हुआ है। उन्हें मुकाबले में रेड कार्ड दिखाया गया, जिसकी वजह से इंग्लैंड को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

    इंग्लैंड ने मेक्सिको को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। हालांकि, उनके लिए ये मुकाबला आसान नहीं रहा। मेजबान टीम कड़ी टक्कर दे रही थी। अंत में इंग्लैंड ने 3-2 से जीत हासिल की और अगले चरण में प्रवेश किया। हालांकि, इस दौरान क्वांसा को रेड कार्ड दिखाया गया, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसी के साथ उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया।

    जेरेल क्वांसा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

    मेक्सिको के जीसस गैलार्डो पर किए गए टैकल वीएआर रिव्यू का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें झटका लगा और रेड कार्ड दिखाया गया। इसके साथ उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। 23 वर्षीय खिलाड़ी, जब मैदान से बाहर गए तो उस समय इंग्लैंड 2-1 से आगे था। इस रेड कार्ड के साथ क्वांसा इंग्लैंड के उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्हें रेड कार्ड की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा है।

    इससे पहले आखिरी बार वेन रूनी को 2006 विश्व कप में रेड कार्ड की वजह से मैदान छोड़ना पड़ा था। 1986 में रे विल्किंस और 1998 में डेविड बेकहम को रे कार्ड मिला था। इस तरह से रेड कार्ड की वजह से मैदान से बाहर जाने वाले क्वांसा चौथे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं।

    खबरें और भी

    इंग्लैंड ने जीता मुकाबला

    क्वांसा बाहर जाते ही इंग्लैंड को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। हालांकि, उन्होंने अपना मजबूत डिफेंस दिखाया। हैरी केन ने 60वें मिनट में गोल दागकर इंग्लैंड को फिर से बढ़त दिलाई। इसके बाद अंग्रेजों के लिए इस बढ़त को बरकरार रखना और भी मुश्किल हो गया था। मेक्सिको ने 69वें मिनट में वापसी की और राउल जिमेनेज ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल करते हुए टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा। इसके बाद इंग्लैंड ने अपने डिफेंस को और मजबूत किया और गोल नहीं होने दिया। इस तरह इंग्लैंड ने मुकाबले में 3-2 से जीत हासिल की।

    यह भी पढ़ें- England vs Mexico: मैक्सिको का शोर नहीं रोक सका इंग्लैंड का जोर, अंग्रेजों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    यह भी पढ़ें- 'ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप', क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फोड़ा रिटायरमेंट बम; स्पेन के खिलाफ मैच से पहले बढ़ाई फैंस की धड़कन