Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फीफा विश्व कप में जलवा बिखेरेंगी पेरी और नोरा, जून में होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ की अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी की घोषणा

    Updated: Sat, 09 May 2026 09:04 PM (IST)

    11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में शुरू होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप की तीनों देशों में अलग-अलग दिन और समय पर ओपनिंग सेरेमनी में दु ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    नोरा फतेही।

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में शुरू होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप की तीनों देशों में अलग-अलग दिन और समय पर ओपनिंग सेरेमनी में दुनिया के दिग्गज गायक, अभिनेता और संगीतकार अपना जलवा बिखेरेंगे।
    अमेरिका में जहां मशूहर पाप गायिका कैटी पेरी अन्य कलाकारों के साथ प्रस्तुति देंगी तो कनाडा में भारत की बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही दिग्गज कलाकारों के बीच समा बांधेंगी। वहीं मैक्सिको में टायला के साथ सिंगर एलेजांद्रो फर्नांडीज, डैनी ओशन मंच की शान बढ़ाएंगे।

    फीफा ने शुक्रवार रात को अपने इंटरनेट मीडिया हैंडल पर विश्व कप के तीनों मेजबान देशों में शुरुआती मैचों से पहले के समारोहों की घोषणा की। कैटी पेरी 12 जून को कैलिफोर्निया के इंगलवुड में सोफी स्टेडियम में अमेरिका के पैराग्वे से होने वाले पहले मुकाबले से पहले प्रस्तुति देंगीं। उनके साथ रैपर फ्यूचर, लिसा और टायला, गायिका अनीता और रेमा तथा डीजे संजय भी होंगे।

    वहीं 11 जून को मैक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के मैच से पहले टायला के साथ सिंगर एलेजांद्रो फर्नांडीज, डैनी ओशन, लीला डाउंस, बेलिंडा और जे बाल्विन और लास एंजिलिस अजुल्स और माना ग्रुप्स मंच पर होंगे। सभी ओपनिंग सेरेमनी किकऑफ (मैच शुरू होने से पहले) से 90 मिनट पहले शुरू होंगी।

    सम्मानित महसूस कर रही हूं

    नोरा फीफा विश्व कप में कनाडा के टोरंटो के बीएमओ फील्ड में 12 जून को बोस्निया और हर्जेगोविना के विरुद्ध कनाडा के मैच से पहले प्रस्तुति देने वाले दिग्गज गायक एलनिस मोरिसैट, माइकल बुबले, अलेसिया कारा आदि के साथ शामिल की गईं बालीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने कहा है कि वह इस पर सम्मानित महसूस कर रही हैं।

    खबरें और भी

    नोरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी और लिखा कि यह अब आफिशियल है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मैं इतिहास के सबसे बड़े फीफा विश्व कप का हिस्सा बनूंगी। हम पक्के तौर पर इसमें शामिल हैं, चलो चलें फीफा विश्व कप। इससे पहले, इस अभिनेत्री ने कतर में हुए 2022 के फीफा विश्व कप के समापन समारोह में भी प्रस्तुति दी थी।

    यह भी पढ़ें- 21 करोड़ रुपये का एक टिकट? FIFA वर्ल्‍ड कप फाइनल के दाम ने इंटरनेट को हिला डाला

    यह भी पढ़ें- मीडिया राइट्स की कीमत घटाने पर भी फीफा को भारत में नहीं मिल रहा खरीदार