Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काइलियन एमबापे और पराग्वे की महिला सीनेटर के बीच छिड़ी जुबानी जंग, गाली-गलौज तक पहुंच गई बात

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 11:52 AM (IST)

    फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर काइलियन एमबापे और पराग्वे की महिला सीनेटर के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दोनों के बीच अब बात गाली-गलौज तक पहुंच गई है। ...और पढ़ें

    काइलियन एमबापे

    काइलियन एमबापे

    HighLights

    1. फ्रांस ने पराग्वे को हराया

    2. पराग्वे की महिला सीनेटर ने दिया बयान

    3. काइलियन एमबापे ने किया पलटवार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस और पराग्वे के बीच कड़ा मुकाबला खेला गया। मैच में फ्रांस ने 1-0 से जीत हासिल की लेकिन इसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। फ्रांस की जीत के बाद पराग्वे के सीनेटर सेलेस्टे अमरिला ने काइलियन एमबापे पर हमला बोला।

    उन्होंने दिग्गज फ्रांसीसी फुटबॉलर एमबापे को ह*** का बेटा कह दिया। दोनों के बीच जुबानी जंग उस समय शुरू हुई, जब फ्रांस के एमबापे ने पराग्वे के गोलकीपर से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद पराग्वे की सीनेटर ने अपने देश के खिलाड़ियों के साथ नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगाया था। इसके बाद एमबापे ने पलटवार किया और फिर दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। दोनों ने अब तो हदें पार कर दी हैं।

    सेलेस्टे अमरिला ने पार की सारी हदें

    बुधवार को सीनेट में बोलते हुए सेलेस्टे अमरिला ने एमबापे को 'ह*** का बेटा' कहकर अपमान किया। उन्होंने कहा कि मैच के बाद पराग्वे के गोलकीपर ओरलैंडो गिल ने सम्मान के साथ हाथ बढ़ाया लेकिन एमबापे ने हाथ नहीं मिलाया और उनके मुंह पर चिल्लाए। अमरिला ने कहा, "यह पहली बार विश्व कप खेल रहे एक लड़के ने, जो यूरोप भी पहली बार आया था, विनम्रता से हाथ बढ़ाया। लेकिन यह ह*** का बेटा हाथ नहीं मिलाता और उसके मुंह पर चिल्लाता है। यह फ्रेंच स्टाइल नहीं है। कोई फ्रांसीसी ऐसा नहीं करेगा।"

    अमरिला ने लगाया बड़ा आरोप

    सीनेटर अमरिला, जो ऑथेंटिक रेडिकल लिबरल पार्टी से हैं, ने यह भी आरोप लगाया कि मैच हारने के बाद पराग्वे के खिलाड़ियों और लोगों के साथ 'नस्लीय गाली-गलौज' हुई। उन्होंने फ्रांस की संस्कृति याद दिलाई और कहा कि सच्चे फ्रांसीसी इस तरह का व्यवहार नहीं करते हैं।

    खबरें और भी

    अमरिला ने एमबापे को दी चेतावनी

    इससे पहले अमरिला ने अपने एक्स अकाउंट पर एमबापे पर हमला बोला था। इसमें उन्होंने चेतावनी दी कि "पराग्वेयन्स से छेड़छाड़ मत करो।" उन्होंने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो का उदाहरण दिया, जो 2020 में पराग्वे में जेल गए थे। अमरिला ने कहा कि वे एमबापे पर मुकदमा भी कर सकती हैं और 'महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा उठा सकती हैं। उन्होंने एमबापे से माफी मांगने की मांग भी की।

    एमबापे ने क्या कहा था?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमबापे ने अमरिला को 'घृणित महिला' और 'अपने पद के लायक नहीं' बताया था, जिसके बाद सीनेटर का गुस्सा और बढ़ गया। अब ये जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है।

    यह भी पढ़ें- एक भी मैच हारे बिना विश्व कप से बाहर हुआ कोलंबिया, पेनल्टी शूटआउट में अंतिम-8 में स्विट्जरलैंड

    यह भी पढ़ें- 'यह वर्ल्ड कप फिक्स है, अर्जेंटीना जीतेगा', मिस्र के फुटबॉलर का फीफा पर बड़ा आरोप; मेसी की जीत पर मचा भयंकर बवाल