Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप में इस्तेमाल की जाएगी चार्ज होने वाली फुटबॉल, रेफरियों की करेगी मदद

    Updated: Mon, 25 May 2026 07:58 PM (IST)

    विश्व कप की आधिकारिक गेंद ‘ट्रायोंडा’ और भी अत्याधुनिक तकनीक और सेंसर से लैस, रेफरी को तुरंत फैसले लेने में मिलेगी मदद। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    फीफा वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होगी रिचार्ज करने वाली गेंद

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: अगले माह के दूसरे सप्ताह से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने जा रहे फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप के लिए इस बार आधिकारिक फुटबॉल ‘ट्रायोंडा’ और भी अत्याधुनिक तकनीक और सेंसर से युक्त होगी।

    यह गेंद हर मैच से पहले चार्ज की जाएगी और छह घंटे तक काम कर सकेगी। इसकी मदद से मैच के दौरान लाइव डाटा मिलेगा, जिससे रेफरी को तुरंत फैसले लेने में मदद मिल सकेगी। ऑफसाइड और गोल-लाइन जैसे विवादित मुद्दों के दौरान अब वीडियो असिस्टेंट रिव्यू (वीएआर) में इस गेंद की मदद से अब कम समय में सटीक जानकारी मिल सकेगी।

    गेंद में लगा है सेंसर

    11 जून से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट की आधिकारिक गेंद में एक हल्का, पैनल-इंटीग्रेटेड सेंसर लगा है। यह छह घंटे तक चलने वाली रिचार्जेबल बैटरी से चलेगा। यह सेंसर स्टेडियम के 12 कैमरों के साथ मिलकर काम करेगा। यह ऑफसाइड व गोल-लाइन से जुड़े तुरंत फैसले लेने के लिए लाइव डेटा सीधे वीएआर को भेजेगा। इस गेंद का इन-बिल्ट मोशन सेंसर हर टच, मूवमेंट और दिशा में बदलाव को रियल टाइम में ट्रैक करने में सक्षम है।

    ऐसे काम करेगी यह गेंद

    इस गेंद के बीच में 500 हर्ट्ज मोशन सेंसर चिप लगी है। इस चिप को एडिडास ने बनाया है। यह चिप हर सेकेंड 500 बार डेटा रिकॉर्ड करती है। इसका मतलब है कि हर टच तुरंत डिटेक्ट हो जाएगा। इस सेंसर को गेंद के अंदर बहुत सावधानी से बैलेंस किया जाता है ताकि इससे गेंद की प्रदर्शन पर कोई असर न पड़े और यह सेंसर मात्र 14 ग्राम है। इसका मतलब है कि खिलाड़ियों को गेंद के वजन में कोई फर्क महसूस नहीं होगा।

    खबरें और भी

    हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब फुटबॉल में तकनीक युक्त बॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है, पर नई गेंद की तकनीक और बेहतरीन सेंसर इसे बाकि गेंदों से काफी अत्याधुनिक बनाता है।

    यह भी पढ़ें- चोटें भी नहीं रोक पाईं इंग्लैंड महिला रग्बी टीम का विजयी रथ, कप्तान ने बताया क्या है उनकी सफलता का असली फॉर्मूला?

    यह भी पढ़ें- ईरानी फुटबॉल टीम ने बदला कैम्प का वेन्यू, अमेरिका की जगह अब इस देश में करेगी अभ्यास