Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026 में लामिने यामल ने ऐतिहासिक कारनामा कर पेले के क्लब में मारी एंट्री, स्पेन ने सऊदी अरब को रौंदा

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 11:59 PM (IST)

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सऊदी अरब को अब तक जीत नहीं मिली है। स्पेन के खिलाफ उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

    स्पेन ने सऊदी अरब को हराया

    स्पेन ने सऊदी अरब को हराया

    HighLights

    1. स्पेन ने सऊदी अरब को बुरी तरह हराया

    2. लामिने यामल ने पेले के क्लब में मारी एंट्री

    3. सऊदी अरब को विश्व कप में अब तक जीत नहीं मिली

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को स्पेन और सऊदी अरब के बीच मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में स्पेन ने सऊदी को बुरी तरह से हराया। स्पेन के युवा फुटबॉलर लामिने यामल ने कमाल का प्रदर्शन किया और ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉलर पेले की बराबरी कर ली। स्पेन ने सऊदी को मैच में 4-0 से हराया।

    सऊदी के लिए अब तक ये विश्व कप निराशाजनक रहा है। इससे पहले उनका उरुग्वे के खिलाफ मुकाबला हुआ था, जहां मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। सऊदी को इस विश्व कप में अब तक जीत नहीं मिली है। अब उनका अगला अगला मैच 27 जून को केप वर्डे के खिलाफ होने वाला है।

    लामिने यामल का शानदार आगाज

    मैच शुरू होते ही स्पेन ने हमला बोल दिया। सिर्फ 10 मिनट में 18 साल के लामिने यामल ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मिकेल ओयार्जाबल के कम क्रॉस पर यामल ने फार पोस्ट पर आसानी से गोल किया। इस गोल के साथ यामल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे फीफा वर्ल्ड कप मैच के शुरुआती गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले ने 17 साल की उम्र में यह कारनामा किया था। यामल ने मैच में सिर्फ शुरुआत ही नहीं की, बल्कि डिफेंस में भी वापस आकर मदद की।

    ओयार्जाबल का जलवा दागे दो गोल

    21वें मिनट में स्पेन ने दूसरा गोल किया। कॉर्नर से मिले मौके पर ओयार्जाबल ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। सिर्फ तीन मिनट बाद, 24वें मिनट में फिर ओयार्जाबल ने टीम गोल का मजा लिया। पेड्रो पोरो के क्रॉस, कुकुरेला और ओल्मो की हेडर के बाद ओयार्जाबल ने आसान टैप-इन से गोल किया। पहले हाफ में स्पेन का दबदबा रहा। उन्होंने 3-0 की बढ़त बना ली। ओयार्जाबल हैट्रिक के करीब पहुंचे लेकिन क्रॉसबार ने उन्हें रोका। सऊदी अरब की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई।

    खबरें और भी

    दूसरे हाफ में आया चौथा गोल

    दूसरे हाफ की शुरुआत में ही 49वें मिनट में स्पेन ने चौथा गोल दाग दिया। एलेक्स बाएना के कॉर्नर पर फेरान टॉरेस ने हेडर किया, कुकुरेला की वॉली पर सऊदी डिफेंडर हसन अल्ताम्बाक्ती ने गोल में डिफ्लेक्शन दिया। इसके बाद स्कोर 4-0 हो गया। चौथा गोल होने के बाद स्पेन ने कई बदलाव किए। यामल और ओयार्जाबल को आराम दिया गया। निको विलियम्स जैसे खिलाड़ी मैदान पर आए।

    स्पेन की टीम पासिंग और अटैकिंग में बहुत तेज रही। उन्होंने 70 प्रतिशत से ज्यादा पजेशन अपने पास रखा। फेरान टॉरेस ने 92वें मिनट में एक और गोल दागा लेकिन इसे मैच रेफरी ने रद कर दिया। फेरान ऑफसाइड पोजीशन में थे। और इसे ऑफसाइड करार दिया गया। इससे स्पेन की जीत 5-0 के बजाय 4-0 हो गई।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 ने तोड़ा 68 साल का रिकॉर्ड, 33 मैचों में गोल का शतक हुआ पूरा

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: जापान ने ऐतिहासिक 1000वें मैच में ट्यूनिशिया को दी मात, अगले दौर की उम्मीदों को किया मजबूत