Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले को लेकर नहीं थम रहा विवाद, मिस्र के हेड कोच ने लियोनेल स्कॉलोनी पर निकाली अपनी भड़ास

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:12 PM (IST)

    अर्जेंटीना और मिस्र के बीच हुए रोमांचक फुटबॉल मुकाबले का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मिस्र के हेड कोच होसम हसन का फीफा अधिकारियों और अर्जेंटी ...और पढ़ें

    होसम हसन

    होसम हसन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्जेंटीना और मिस्र के बीच राउंड ऑफ 16 में खेले गए रोमांचक मुकाबले का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुकाबले में अर्जेंटीना ने कमाल की वापसी की और आखिरी पलों में 3 गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके बाद मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जिको ने मैच फिक्स होने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि फीफा ने वर्ल्ड कप फिक्स कर दिया है और अर्जेंटीना को जिताना चाहता है।

    मैच में मिस्र के खिलाड़ियों ने मैच रेफरी पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उनका मानना था कि वीएआर (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) ने जिको के शानदार गोल रद कर उचित नहीं किया था। अब इसको लेकर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें मिस्र के हेड कोच होसम हसन फीफा के अधिकारियों पर चिल्ला रहे थे। उन्होंने अर्जेंटीना के हेड कोच लियोनेल स्कॉलोनी के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया।

    होसम हसन का वीडियो हुआ वायरल

    होसम हसन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे फीफा के अधिकारियों के साथ बात कर रहे हैं। इस दौरान वे गुस्से में दिखाई दिए। तभी अर्जेंटीना के हेड कोच लियोनेल स्कॉलोनी वहां से निकलते हैं। उन्होंने स्कॉलोनी पर भी चिल्लाया और इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, स्कॉलोनी कुछ नहीं बोलते हैं और वे सीधे वहां से बिना कोई रिएक्शन दिए अटलांटा स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में चले गए। ये वीडियो फिलहाल खूब वायरल हो रहा है।

    मुस्तफा जिको का बड़ा आरोप

    मंगलवार को अर्जेंटीना और मिस्र के बीच अटलांटा स्टेडियम में खेला गया था। मुकाबले की शुरुआत में मिस्र 2-0 से बढ़त बनाए हुए थे और ऐसा लग रहा था कि वे मेसी की टीम को हराकर बड़ा उलटफेर कर देंगे। हालांकि, आखिरी 13 मिनटों में अर्जेंटीना ने वापसी की और 3 गोल दागकर मैच को 3-2 से अपने नाम कर लिया। इस दौरान मिस्र के मुस्तफा जिको का एक गोल वीएआर ने रद कर दिया था। हार के बाद मुस्तफा ने वर्ल्ड कप फिक्स करने का आरोप लगाया था।

    खबरें और भी

    इजिप्टियन फुटबॉल एसोसिएशन ने दिया रिक्शन

    मैच में हुए विवाद पर इजिप्टियन फुटबॉल एसोसिएशन (EFA) ने बड़ा बयान दिया है। एसोसिएशन का कहना है कि वो इस पर चुप नहीं रह सकता है। मैच में रेफरी ने मिस्र पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

    यह भी पढ़ें- काइलियन एमबापे और पराग्वे की महिला सीनेटर के बीच छिड़ी जुबानी जंग, गाली-गलौज तक पहुंच गई बात

    यह भी पढ़ें- एक भी मैच हारे बिना विश्व कप से बाहर हुआ कोलंबिया, पेनल्टी शूटआउट में अंतिम-8 में स्विट्जरलैंड