Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup: जर्मन टीम में हुई स्‍टार गोलकीपर की वापसी, कोच के कहने पर बदला फैसला

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:35 PM (IST)

    गोलकीपर मैनुअल नुएर ने कोच यूलियन नेगल्समैन के कहने पर फुटबॉल से संन्यास का फैसला बदलकर 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिकों में शुरू होने जा रहे फुट ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मैनुअल नुएर

    बर्लिन, एपी। अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नुएर ने कोच यूलियन नेगल्समैन के कहने पर फुटबॉल से संन्यास का फैसला बदलकर 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिकों में शुरू होने जा रहे फुटबॉल विश्व कप के लिए जर्मनी की टीम में वापसी की है। 40 वर्ष के नुएर ने 2024 यूरो चैंपियनशिप के बाद फुटबॉल से विदा ली थी। उन्हें अब विश्व कप के लिए जर्मनी की 26 सदस्यीय टीम में चुना गया है।

    नूयेर ने जर्मनी के लिए 124 मैच खेले हैं और उनका आखिरी मैच यूरो 2024 क्वार्टर फाइनल था, जिसमें जर्मनी को स्पेन ने अतिरिक्त समय में 2-1 से हराया था। जर्मन टीम 31 मई को फिनलैंड के विरुद्ध और छह जून को अमेरिका के विरुद्ध अभ्यास मैच खेलेगी।

    जर्मनी टीम

    ओलिवर बाउमैन, मैनुअल नुएर, अलेक्जेंडर नुबेल, (गोलकीपर) जोशुआ किमिच, निको श्लोटरबेक, नाथनियल ब्राउन, डेविड राउम, वाल्डेमर एंटोन, पास्कल ग्रोस, एंटोनियो रुडिगर, मलिक थियाव, जोनाथन ताह (डिफेंडर), जमाल मुसियाला, जेमी लेवलिंग, अलेक्जेंडर पावलोविच, नदीम अमीरी, फेलिक्स नमेचा, एंजेलो स्टिलर, लियोन गोरेत्ज्का (मिडफील्डर:) काई हैवर्टज, डेनिज अंडाव, मैक्सिमिलियन बेयर, फ्लोरियन वि‌र्ट्ज, निक वोल्टेमेड, लेनार्ट कार्ल, लेराय साने (फारवर्ड)।

    विश्व कप से पहले अमेरिकी होटल उद्योग को झटका

    फीफा विश्व कप में सबसे अधिक मैचों की मेजबानी करने जा रहे अमेरिका की होटल उद्योग को टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। अमेरिकन होटल एंड लाजिंग एसोसिएशन (एएचएलए) की ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि अमेरिका के लगभग हर मेजबान शहर में विश्व कप को लेकर प्रशंसकों की होटलों की बुकिंग उम्मीद से बेहद कम है।

    खबरें और भी

    यह रिपोर्ट फीफा के उस दावे से मेल नहीं खा रही है, जिसमें कहा गया था कि इस विश्व कप के लिए 50 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री की जा चुकी है। ऐसे में फीफा पर फर्जी डिमांड पैदा करने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। एएचएलए का कहना है कि फीफा ने अपने उपयोग के लिए बहुत अधिक कमरे ब्लाक (आरक्षित) कर लिए, जिससे बाजार में एक फर्जी डिमांड पैदा हो गई। बाद में जब फीफा ने बड़ी संख्या में इन कमरों को रद्द किया, तो होटल खाली रह गए और अब वहां कोई बुकिंग नहीं मिल रही है।

    हालांकि, फीफा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि इतने बड़े आयोजन के लिए भारी बुकिंग सामान्य प्रक्रिया थी और अब तय समय सीमा से पहले ही बुकिंग को रद् कर कमरों को रिलीज कर दिया गया है। एएचएलए अमेरिका का सबसे बड़ा होटल संघ है।

    एएचएएल का मानना है कि मैचों के टिकटों की भारी कीमत, स्थानीय परिवहन, भारी टैक्स और मौजूदा राजनीतिक माहौल के कारण विदेशी पर्यटकों ने दूरी बना ली है। रिपोर्ट के अनुसार, बोस्टन, डलास, लास एंजिल्स, फिलाडेल्फिया और सिएटल जैसे शहरों में फीफा द्वारा आरक्षित किए गए कमरों में से 70 प्रतिशत तक बुकिंग रद कर दी गई हैं। ऐसे में होटल प्रबंधन अब विश्व कप के नाकआउट दौर के मैचों में ही ठीक-ठाक बुकिंग की उम्मीद लगाए बैठे हैं।