Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: पैसे देने के बाद भी फैंस को नहीं मिले टिकट, वेबसाइटों ने लगा दिया चूना

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 11:44 AM (IST)

    फीफा विश्व कप में केप वर्डे और स्पेन के मैच के दौरान प्रशंसकों को थर्ड-पार्टी वेबसाइटों से खरीदे गए टिकट नहीं मिले, जिससे उन्हें निराशा हुई। भुगतान के ...और पढ़ें

    फीफा वर्ल्ड कप टिकटों को लेकर फैंस निराश

    फीफा वर्ल्ड कप टिकटों को लेकर फैंस निराश

    HighLights

    1. फीफा विश्व कप मैच के टिकटों के लिए प्रशंसकों को निराशा

    2. थर्ड-पार्टी वेबसाइट से खरीदे टिकट फीफा ऐप पर नहीं मिले

    3. स्टबहब ने भुगतान किए गए टिकटों के लिए रिफंड की पेशकश की

    एपी, अटलांटा: फीफा विश्व कप में प्रशंसकों को उस समय घोर निराशा हुई जब केप वर्डे और स्पेन के मैच के दौरान उन्हें फीफा के इतर अन्य वेबसाइट से पहले से खरीदी गई टिकटें नहीं मिल सकीं। फीफा के समझौते के तहत महीनों पहले यह टिकटें अन्य वेबसाइटों से बेची गई थीं, लेकिन अखिर तक ओरिजिनल सेलर से फीफा के टिकटिंग ऐप पर यह ट्रांसफर नहीं हो पाईं थीं।

    मैच देखने आईं बीना रामरूप की तब आंखों में आंसू आ गए जब उन्हें पता चला कि कुछ अन्य प्रशंसकों की तरह उन्हें भी स्पेन बनाम केप वर्डे मैच के टिकट नहीं मिलेंगे। उन्होंने अपने पोते के 13वें जन्मदिन के अवसर पर मैच देखने के लिए यह टिकट खरीदे थे।

    घंटों किया इंतजार

    यह मैच बिना किसी गोल के ड्रॉ रहा था, पर इससे पहले रामरूप घंटों तक अटलांटा स्टेडियम के बाहर खड़ी रहीं और फोन पर टिकटिंग बेवसाइट स्टबहब के प्रतिनिधियों और टिकट बूथ पर फीफा के प्रतिनिधियों से गुहार लगाती रहीं। दोनों संस्था एक-दूसरे पर दोष मढ़ती रहीं और अखिर तक रामरूप को कुछ हाथ नहीं लगा।

    मिलेगा रिफंड

    रामरूप ने बताया कि उन्होंने बेबसाइट से लगभग 47750 रुपये (485 अमेरिकी डालर) के हिसाब से प्रति टिकट खरीदी थीं। हालांकि गनीमत रही कि स्टबहब ने उन्हें रिफंड का ऑफर दिया और रामरूप ने मैच शुरू होने पर भीड़ का शोर सुनने के बीच इस ऑफर को निराश मन से इसे स्वीकार कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की टिकटों के निरस्त होने के पीछे तकनीकी सहित अन्य कारण हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: माथेयास कुनहो के दम पर ब्राजील ने खोला खाता, हैती को दी एकतरफा मात

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को हरा बनाई नॉकआउट में जगह, मोरक्को ने स्कॉटलैंड को दी पटखनी