फुटबॉल मैच में मुंह ढककर बहस करने पर मिलेगा रेड कार्ड
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड (आईएफएबी) ने एक नया नियम पारित किया है जिसके तहत बहस के दौरान मुंह ढकने वाले खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाया जाएगा। ...और पढ़ें

फुटबॉल मैच में मुंह ढककर बहस करने पर मिलेगा रेड कार्ड
डिजिटल डेस्क, जागरण। चैंपियंस लीग मैच के दौरान विनीसियस जूनियर के विरुद्ध की गई कथित नस्लीय टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबाल संघ बोर्ड (आईएफएबी) ने एक नए नियम को मंजूरी दी है जिससे खिलाड़ियों को दूसरे खिलाड़ी से बहस करते समय मुंह ढकने पर रेड कार्ड दिखाया जाएगा।
ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर में मंगलवार को हुई बैठक में आईएफएबी ने सर्वसम्मति से इस नियम को मंजूरी दी। यह नियम 11 जून से शुरू होने वाले विश्व कप फुटबॉल में लागू होगा।
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने इस नियम का प्रस्ताव तब रखा था जब रीयल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर ने फरवरी में चैंपियंस लीग मैच के दौरान बेनफिका के जियानलुका प्रेस्टियानी पर मुंह ढककर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।
यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूएफा ने पिछले सप्ताह प्रेस्टियानी पर छह मैचों का प्रतिबंध लगा दिया था। अगर प्रेस्टियानी को अर्जेंटीना की विश्व कप टीम में चुना जाता है तो उन्हें पहले दो मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है। इस प्रतिबंध के खिलाफ हालांकि अपील की जा सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।