Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं रहे पूर्व फुटबॉलर फ्रैंको बरेसी: दुख जताते हुए बोलीं PM जार्जिया मेलोनी, हमने एक महानतम चैंपियन खो दिया

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 08:13 PM (IST)

    इटली के मशहूर फुटबॉल क्लब एसी मिलान के पूर्व कप्तान और विश्व फुटबॉल के सबसे बेहतरीन डिफेंडरों में से एक फ्रांको बरेसी का निधन हो गया। ...और पढ़ें

    फ्रांको बरेसी

    फ्रांको बरेसी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    मिलान, एपी। इटली के मशहूर फुटबॉल क्लब एसी मिलान के पूर्व कप्तान और विश्व फुटबॉल के सबसे बेहतरीन डिफेंडरों में से एक फ्रांको बरेसी का निधन हो गया। 66 वर्षीय बरेसी के निधन की सूचना देते हुए मिलान ने लिखा, एसी मिलान का पूरा इतिहास आंसुओं में है। अपने 20 साल के पूरे करियर में बरेसी इसी क्लब के लिए खेले थे। बरेसी को आखिरी बार लोगों के बीच इसी साल फरवरी में देखा गया था जब वह मिलान में हुए विंटर ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह में आए थे।

    मिलान ने बरेसी के निधन पर शोक जताते हुए आगे लिखा कि उनकी मिसाल और ईमानदारी हमेशा क्लब के डीएनए में बसी रहेगी, ठीक उनकी मशहूर नंबर 6 वाली शर्ट की तरह। एसी मिलान परिवार इस कठिन मौके पर बरेसी परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर करता है। एसी मिलान से जुड़े हर व्यक्ति के लिए यह व्यक्तिगत क्षति है।

    इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने एक्स पर लिखा कि बरेसी के निधन से हमने ना सिर्फ खेल के इतिहास का एक महानतम चैंपियन खोया है बल्कि निष्ठा, पेशेवर रवैया और समर्पण का एक उदाहरण भी हमारे बीच से चला गया। अप्रैल 1978 में बरेसी ने सिर्फ 17 साल की उम्र में मिलान के लिए पदार्पण किया था और जब टीम तीन सीजन में दो बार गिरकर निचली लीग में चली गई, तब भी वह इनके साथ बने रहे।

    महज 22 साल में क्लब की कप्तानी पाने वाले बरेसी 1982 की विश्व विजेता इटली टीम का भी हिस्सा थे। एसी मिलान के लिए 700 से ज्यादा मैच खेलने वाले बरेसी ने क्लब के साथ तीन चैंपियंस लीग, छह इटली की सबसे ऊंची लीग प्रतियोगिता सेरी आ, दो इंटरकांटिनेंल कप, तीन यूरोपियन सुपर कप और चार इटैलियन सुपर कप जैसे बड़े खिताब जीते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, संन्यास लेने के बाद हुए भावुक

    यह भी पढ़ें- FIFA पर यूरोपियन फुटबॉल महासंघ का फूटा गुस्सा, खेल की आत्मा बेचने का लगाया आरोप