एमबापे के सामने मोरक्को की दीवार, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट; 4 साल बाद नॉकआउट मुकाबले में फिर टकराएंगी दोनों टीमें
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में गुरुवार रात को गत उपविजेता फ्रांस और मोरक्को की टीमें आमने-सामने होंगी। ...और पढ़ें
-1783525031105_m.webp)
काइलियन एमबापे
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में गुरुवार रात को गत उपविजेता फ्रांस और मोरक्को की टीमें आमने-सामने होंगी। फाक्सबर्ग के बोस्टन स्टेडियम में 2022 विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत होगी।
तब फ्रांस ने मोरक्को को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था, ऐसे में एटलस लायंस इस बार उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। वहीं फ्रांस लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा।
कोच दिदिर डैशचैंप की टीम अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रही है। फ्रांस ने अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं और 13 गोल किए हैं। हालांकि प्री-क्वार्टर फाइनल में पैराग्वे ने उसे कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन कप्तान काइलियन एमबापे के दूसरे हाफ में पेनाल्टी पर किए गए गोल की बदौलत फ्रांस ने 1-0 से जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बनाई।
दूसरी ओर मोरक्को ने 2022 विश्व कप के ऐतिहासिक प्रदर्शन को इस बार भी आगे बढ़ाया है। कोच की टीम ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद उसने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराया और प्री-क्वार्टर फाइनल में सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से शिकस्त दी। उस मुकाबले में ने दो शानदार गोल किए, जबकि स्थानापन्न ने स्टापेज टाइम में तीसरा गोल कर जीत पक्की की।
फ्रांस के लिए मिडफील्डर ओरिलियन चुआमेनी की फिटनेस चिंता का विषय है। जांघ की चोट के कारण उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। दूसरी ओर मोरक्को को अपने शीर्ष स्कोरर इस्माइल साबिरी की कमी खल सकती है, जो हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं। यदि वह नहीं खेल पाए तो सुफियान रहिमी को शुरुआती एकादश में मौका मिल सकता है। वहीं डिफेंडर चाडी रियाद भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी जगह रेडुआने हलहल उतर सकते हैं।
खबरें और भी
एमबापे पर फ्रांस की उम्मीदें फ्रांस की सबसे बड़ी उम्मीद एक बार फिर एमबापे पर टिकी होगी। वह इस विश्व कप में सात गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में तथा की बराबरी पर हैं। एक और गोल करते ही वह विश्व कप में अपने कुल 20 गोल पूरे कर मेसी की बराबरी कर लेंगे।
मोरक्को को उनाही पर भरोसा दूसरी ओर मोरक्को की नजर उनाही पर होगी, जिनकी रचनात्मकता और जवाबी हमलों की क्षमता फ्रांस की मजबूत रक्षा को चुनौती दे सकती है। दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए बोस्टन में एक रोमांचक और कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा रही है।
10 जुलाई का मैच
- फ्रांस बनाम मोरक्को
- स्थान : फाक्सबर्ग
- समय : 1:30 AM
अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले
- इंग्लैंड बनाम नार्वे
- बेल्जियम बनाम स्पेन
- अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी, हालैंड और एमबापे ने मिलकर बनाया धांसू रिकॉर्ड, गोल्डन बूट की रेस बनी रोमांचक