IND vs MDV: 489 दिनों का सूखा खत्म, भारत ने जीत के साथ मनाया सुनील छेत्री की वापसी का जश्न, मालदीव्स को 15वीं बार पटका
भारतीय फुटबॉल टीम ने सुनील छेत्री की वापसी का जश्न जीत के साथ मनाया। सुनील छेत्री ने 9 महीने बाद संन्यास से वापसी की और भारत की जीत में एक गोल दागा। भारत ने अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच में मालदीव्स को एकतरफा अंदाज में 3-0 से पटका। भारत की तरफ से तीनों गोल हेडर के जरिये आए। यह भारत की 489 दिनों के बाद पहली जीत रही।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को मालदीव्स को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच में 3-0 से पटखनी दी। भारतीय टीम ने 489 दिनों का सूखा खत्म करते हुए पहली जीत दर्ज की। ब्ल्यू टाइगर्स की तरफ से राहुल भेके, लिस्टन कोलाको और सुनील छेत्री ने गोल दागे। उल्लेखनीय है कि तीनों खिलाड़ियों ने हेडर के जरिये गोल दागे।
भारत ने आखिरी बार 16 नवंबर 2023 को कुवैत को मात दी थी। यह हेड कोच मनालो मार्केज के मार्गदर्शन में भारत की पहली जीत रही। इससे पहले उनके मार्गदर्शन में भारत ने तीन ड्रॉ और एक शिकस्त झेली। मार्केज ने पिछले साल फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स के बाद इगोर स्टीमाक की जगह ली थी।
भारत ने सुनील छेत्री की वापसी का जश्न जीत के साथ मनाया। छेत्री ने संन्यास के 9 महीने बाद मैदान पर वापसी की। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला कुवैत के खिलाफ कोलकाता में फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर का खेला था। छेत्री के नेतृत्व में भारत ने 13 मैचों में पहली बार जीत दर्ज की। छेत्री ने वापसी पर जोरदार प्रदर्शन किया और मैच के 77वें मिनट में गोल दागा।
Three headers get the job done for India in Shillong! 🇮🇳💙#INDMDV #BlueTigers 🐯 #IndianFootball ⚽ pic.twitter.com/ZiD5VuJWub
— Indian Football Team (@IndianFootball) March 19, 2025
मालदीव्स पर 15वीं जीत
बता दें कि भारत और मालदीव्स के बीच यह मुकाबला ऐतिहासिक था। ऐसा इसलिए क्योंकि शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर भारतीय टीम पहली बार मैच खेल रही थी। भारत ने मालदीव्स पर 17 मैचों में 15वीं जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें: 8 महीने में ही Sunil Chhetri ने रिटायरमेंट लिया वापस, मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला
भारत के लिए मालदीव्स पर जीत काफी विश्वास भरी रही क्योंकि उसे अब 2027 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर में बांग्लादेश के खिलाफ अपना उद्घाटन मैच खेलना है। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला भी शिलांग में खेला जाएगा।
भेके ने खोला खाता
बता दें कि भारत ने ज्यादातर समय गेंद पर कब्जा जमाए रखा। शुरूआत से ही सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली भारतीय टीम मालदीव्स पर हावी रही। पहले हाफ में भारत को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन 35वें मिनट में उसे पहली बार सफलता मिली जब ब्रेंडन के पास पर भेके ने हेडर के जरिये गोल दागा। इस तरह भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई। पहले हाफ की समाप्ति पर भारत ने 1-0 से बढ़त अपने पास रखी।
भारत की एकतरफा जीत
भारत ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा कायम रखा और गोल करने के कई मौके बनाए। हालांकि, 66वें मिनट में ब्ल्यू टाइगर्स को सफलता मिली, जब महेश के पास पर लिस्टन ने हेडर के जरिये गोल दागा। लिस्टन कोलाको ने भारत के लिए अपना पहला गोल दागा और टीम की बढ़त 2-0 की।
छेत्री की कहानी जारी
मैच में 11 मिनट गुजरे थे कि शिलांग सहित भारत में जश्न का माहौल बन गया। 77वें मिनट में सुनील छेत्री ने लिस्टन के पास पर हेडर के जरिये गोल दागा। यह सुनील छेत्री का भारतीय जर्सी में 95वां गोल रहा। स्टेडियम में छेत्री के नाम की गूंज उठी। सुनील छेत्री ने वापसी का जश्न गोल के साथ मनाया और उनके गोल दागने की कहानी जारी रही।
.@chetrisunil11 slams his 95th goal as India outplay Maldives 💙
Read 🇮🇳🆚🇲🇻Match Report 👉https://t.co/BJQWWeGMHI#INDMDV #BlueTigers 🐯 #IndianFootball ⚽ pic.twitter.com/tQVznnZrVC
— Indian Football Team (@IndianFootball) March 19, 2025
निर्धारित समय पर जब रेफरी ने व्हसिल बजाई तो स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारत ने एकतरफा अंदाज में मालदीव्स को 3-0 से मात दी। मालदीव्स के खिलाड़ियों को मैच में गोल करने का एक भी मौका नहीं मिला।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।