Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लियोनल मेसी के गोल से भी नहीं टली इंटर मियामी की हार, लगातार 11 मुकाबलों में अजेय रहने का टूटा सिलसिला

    Updated: Sun, 03 May 2026 07:45 PM (IST)

    लियोनेल मेसी के एक गोल और दो असिस्ट के बावजूद इंटर मियामी को ऑरलैंडो सिटी से 4-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी 11 मैचों की अजेय बढ़त समाप्त हो ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    लियोनल मेसी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एपी, मियामी। मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार रात लियोन मेसी के एक गोल और दो असिस्ट के साथ 3-0 से आगे चल रहे इंटर मियामी को अपने ही राज्य के प्रतिद्वंद्वी आरलैंडो सिटी के विरुद्ध 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। आरलैंडो ने मार्टिन ओजेडा की हैट्रिक से जबरदस्त पलटवार किया, जिससे मियामी का सभी प्रतियोगिताओं में 11 मुकाबलों से चला आ रहा विजयी रथ थम गया।

    इंटर मियामी को सह-मालिक और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम के 51वें जन्मदिन के मौके पर यह हार झेलनी पड़ी। आरलैंडो के लिए ओजेडा के 39वें, 68वें और 78वें मिनट के गोल के बाद टायरीस स्पाइसर ने स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में निर्णायक गोल किया। इससे पहले मेसी ने मियामी के लिए अपने 100वें मैच में एक गोल किया और दो असिस्ट दिए।

    जीत की पटरी पर लौटा आरलैंडो सिटी

    इन असिस्ट पर इयान फ्रे और टेलास्को सेगोविया ने एक-एक गोल किया। इसके बाद भी यह टीम अपने नए घरेलू मैदान पर एक बार फिर जीत का खाता खोलने से चूक गई। वहीं इस परिणाम से आरलैंडो सिटी जीत की पटरी पर लौट आया है, क्योंकि इस मैच से पहले पिछले सीजन से लेकर अब तक अपने पिछले 15 एमएलएस मैचों में से उसने केवल दो ही मैच जीते थे।

    ओसासुना को हराकर बार्सिलोना ला लिगा खिताब के करीब

    रॉबर्ट लेवांदोव्स्की और फेरान टोरेस के गोल की मदद से बार्सिलोना ने ओसासुना को 2-1 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में फिर से चैंपियन बनने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। राउल गार्सिया ने 89वें मिनट में ओसासुना के लिए गोल किया। बार्सिलोना ने इस जीत से दूसरे नंबर पर काबिज रीयल मैड्रिड पर 14 अंकों की बढ़त बना ली है। इस सप्ताहांत के बाद प्रतियोगिता में केवल चार दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं।

    खबरें और भी

    बार्सिलोना को लगातार दूसरी बार ला लिगा का खिताब जीतने से रोकने के लिए अब रीयल मैड्रिड को अपने अगले मैच में एस्पेनयोल के विरुद्ध जीत हासिल करनी होगी। मैड्रिड की जीत से खिताब की जंग एक और सप्ताह तक खिंच जाएगी। तब बार्सिलोना अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयल मैड्रिड की मेजबानी करेगा। लीग के एक अन्य मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम देने के बावजूद वालेंसिया पर 2-0 से जीत हासिल की। वहीं विलारियल ने लेवांटे को 5-1 से हराकर चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया।

    यह भी पढ़ें- फीफा कांग्रेस में फिलिस्तीनी-इजरायली अधिकारियों ने नहीं मिलाया हाथ

    यह भी पढ़ें- फुटबॉल मैच में मुंह ढककर बहस करने पर मिलेगा रेड कार्ड