Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: स्टेडियम में उड़ा मजाक, ईरान ने बेल्जियम को ड्रॉ पर रोक दिया मुंहतोड़ जवाब

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 08:31 AM (IST)

    ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-जी मैच में बेल्जियम को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर दर्शकों के निशाने पर आने के बावजूद शानदार जवाब दिया। गोलकीपर अलीरेजा ...और पढ़ें

    ईरान ने बेल्जियम से खेला ड्रॉ

    ईरान ने बेल्जियम से खेला ड्रॉ

    HighLights

    1. ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम को ड्रॉ पर रोका

    2. गोलकीपर अलीरेजा बेइरानवांड ने शानदार प्रदर्शन कर गोल बचाए

    3. दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के लिए फीफा वर्ल्ड कप-2026 आसान नहीं है। अमेरिका और इजरायल से युद्ध लड़ रहा ये देश फुटबॉल के महाकुंभ में काफी संघर्ष कर रहा है और इसकी बानगी लॉस एंजिलिस स्टेडियम में बेल्जियम के खिलाफ ग्रुप-जी के मैच में देखने को मिली जब दर्शकों ने इस टीम को निशाने पर लिया। ईरान भी युद्ध के मैदान की तरह यहां लड़ा और बेल्जियम को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया।

    ईरान का ये ड्रॉ उन दर्शकों को जवाब था जो उसके खिलाड़ियों को परेशान कर रहे थे। इस ड्रॉ के बाद दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक आया और ईरान ने अपने अगले दौर में जाने की संभावनाओं को मजबूत कर लिया।

    गोलकीपर ने किया कमाल

    ईरान के लिए ये ड्रॉ किसी जीत से कम नहीं है और इसमें अहम रोल निभाया है उसके गोलकीपर अलीरेजा बेइरानवांड ने। उन्होंने कई शानदार बचाव करते हुए बेल्जियम के प्रयासों को नाकाम किया। इस ड्रॉ के बाद ईरान के अगले दौर में जाने की संभावना को बल मिला है। वहीं बेल्जियम ने इस मैच में सबसे ज्यादा शॉट टारगेट पर मारे, लेकिन उसके हिस्से गोल नहीं आया। बेल्जियम ने गोल पर 22 शॉट लगाए जिसमें से सात टारगेट पर भी रहे, लेकिन ईरान की दीवार अलीरेजा को छकाना उसके लिए नामुमकिन रहा।

    अलीरेजा वही गोलकीपर हैं जिन्होंने साल 2018 में रूस में खेले गए वर्ल्ड कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पेनाल्टी पर गोल करने से रोक दिया था। शुरू से ही बेल्जियम के अटैक ने उनकी परीक्षा लेनी शुरू की। रोमेलू लुकाकू ने शुरुआत में ही कुछ मौके बनाए जिन्हें अलीरेजा ने खारिज कर दिया। काफी कोशिशों के बाद भी दोनों टीमें पहले हाफ में गोल नहीं कर पाईं। ईरान ने भी कुछ मौके बनाए थे जो नाकाम रहे।

    खबरें और भी

    दूसरे हाफ में फिर हुई परीक्षा

    अलीरेजा दूसरे हाफ में एक बार फिर काफी व्यस्त दिखे। इस बीच ईरान ने भी शुरुआत में कुछ अटैक किए जिनको बेल्जियम के डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बेल्जियम लगातार अटैक कर रही थी। बेल्जियम के लिए इस मैच का सबसे करीबी मौका 50वें मिनट में आया जब केविन डे ब्रूयन ने एक के बाद एक लगातार तीन बार गोल पर निशाना दागा, लेकिन अलीरेजा को भेदना उनके लिए आसान नहीं रहा।

    बेल्जियम की टीम उस समय 10 खिलाड़ियों की रह गई जब नाथन एगॉय को रेड कार्ड मिला। नाथन ने तारेमी से गेंद ली और उनके रास्ते में आते हुए गेंद को किक किया। नाथन गोल करने की कोशिश में थे, लेकिन तारेमी उनके रास्ते में आ गए जिसके कारण नाथन ने उन्हें गिरा दिया और रैफरी ने उन्हें रेड कार्ड दिया। यहां से बेल्जियम की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। ईरान ने काफी कोशिशों के बाद उसे गोल नहीं करने दिया और न ही वह खुद गोल कर पाई।

    इस मैच के बाद ईरान के दो अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर काबिज है। पहले नंबर पर मिस्र की टीम है। उसके भी दो अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह आगे है। बेल्जियम की टीम तीसरे स्थान पर है।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने फिर किया उलटफेर, वर्ल्ड कप के पहले गोल के साथ उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 में नॉकआउट में पहुंचने के लिए लियोनल मेसी करेंगे आखिरी वार, ऑस्ट्रिया से होगा मुकाबला