Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CAN vs QAT: जोनाथन डेविड की हैट्रिक से कनाडा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, इस्‍माइल की चोट ने बढ़ा दी टेंशन

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 08:20 AM (IST)

    जोनाथन डेविड की हैट्रिक के दम पर कनाडा ने फीफा विश्‍व कप 2026 में ग्रुप-बी के मुकाबले में कतर को 6-0 के विशाल अंतर से मात दी। कोने की चोट ने कनाडा की ...और पढ़ें

    इस्‍माइल कोने

    इस्‍माइल कोने 

    HighLights

    1. कनाडा ने कतर को 6-0 से मात दी 

    2. जोनाथन डेविड ने हैट्रिक पूरी की

    3. इस्‍माइल कोने की चोट ने बढ़ाई चिंता

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कनाडा ने शुक्रवार को फीफा विश्‍व कप 2026 में ग्रुप-बी के मुकाबले में कतर को एकतरफा अंदाज में 6-0 से पटखनी दी। कनाडा की जीत के हीरो जोनाथन डेविड रहे, जिन्‍होंने हैट्रिक जमाई।

    हालांकि, कनाडा की खुशियों को तब तगड़ा झटका लगा जब उसके प्रमुख खिलाड़ी इस्‍माइल कोने चोटिल हो गए और उन्‍हें स्‍ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

    कनाडा के सामने कतर की टीम टिक नहीं सकी। उस पर से उसके दो खिलाड़‍ियों को रेड कार्ड मिले, जिसके चलते कतर ने 9 खिलाड़‍ियों के साथ मैदान संभाला। वहीं, कनाडा ने हरएक मौके को बखूबी भुनाया और आधा दर्जन गोलों से कतर को रौंदकर इतिहास रच दिया। कनाडा ने फीफा वर्ल्‍ड कप इतिहास में पहली जीत दर्ज की।

    कनाडा के 6 गोल की डिटेल्‍स

    कनाडा के लिए मैच का पहला गोल काइल लैरिन ने 16वें मिनट में दागा। इसके बाद जोनाथन डेविड ने 29वें और 48वें मिनट में गोल दागकर कनाडा की बढ़त मजबूत बना दी। डेविड ने स्‍टोपेज टाइम में दूसरे मिनट (92वें मिनट) में गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की। नाथन सालिबा ने 64वें मिनट में गोल किया। मोहम्‍मद मनाई ने 75वें मिनट में आत्‍मघाती गोल करके कतर की हालत बदतर कर दी।

    चोट से मजा हुआ किरकिरा

    कनाडा के लिए जश्‍न वाला समय था, लेकिन इस्‍माइल कोने की चोट ने सारा मजा किरकिरा कर दिया। कतर के मिडफील्‍डर ने पीछे से आकर कोने को चोट पहुंचाई। कोने को तो स्‍ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा, लेकिन मदिबो को रेड कार्ड दिखाया गया। कोने ने जाते हुए दर्शकों का अभिवादन किया। शायद कोने के मन में आ चुका है कि मौजूदा विश्‍व कप में कनाडा के लिए यह उनका आखिरी मैच था।

    कनाडा टॉप पर

    बता दें कि कनाडा ग्रुप-बी में टॉप पर पहुंच गई है। अब उसे अपना अगला मुकाबला स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलना है। स्विट्जरलैंड ने अपने पहले मुकाबले में बोसनिया को बड़े अंतर से मात दी थी। 24 जून को इन टीमों का आमना-सामना होगा। कतर भी बाहर नहीं हुआ है, उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बोसनिया को हराना जरूरी होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: हैरी केन ने इंग्लैंड के लिए लिखा नया इतिहास, विश्व कप में खास लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

    यह भी पढ़ें- क्‍या है लीगेसी बैज? लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 में इसे क्‍यों पहना?