अचानक हवा में डोलने लगी मेसी की मूर्ति, मच गई अफरा-तफरी; लोगों में फैली दहशत!
कोलकाता के लेकटाउन में लियोनेल मेसी की विशाल प्रतिमा अचानक हिलने लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि मुख्य ढांचे के स्क्रू ढीले हो ...और पढ़ें
-1779730924208_m.webp)
कोलकाता में लगी है लियोनेल मेसी की मूर्ति

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कोलकाताः कोलकाता के लेकटाउन इलाके में फुटबॉल स्टार लियोन मेसी की विशाल प्रतिमा सोमवार दोपहर अचानक हवा में हिलती दिखाई देने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मूर्ति को डोलते देखा और तुरंत लेकटाउन थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को खबर दी।
स्क्रू हो गए ढीले
जांच में पता चला कि प्रतिमा के मुख्य ढांचे को पकड़ने वाले स्क्रू ढीले हो गए थे। आशंका जताई गई कि इसी वजह से तेज हवा में मूर्ति हिल रही थी। बाद में पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने स्क्रू कसकर पूरी संरचना की मरम्मत कर दी, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। वीआईपी रोड के पास बने अंडरपास के ऊपर स्थापित इस 44 फीट लंबे मेसी स्मारक का उद्घाटन पिछले साल दिसंबर में मेसी की कोलकाता यात्रा के दौरान हुआ था।
मेसी ने खुद किया था उद्घाटन
अर्जेंटीना के विश्वविजेता कप्तान ने खुद रिमोट दबाकर इसका अनावरण किया था। यह प्रतिमा पहले भी विवादों में रही है। कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सवाल उठाया गया था कि क्या इसे सरकारी जमीन पर बनाया गया है। प्रतिमा निर्माण के पीछे तत्कालीन मंत्री सुजीत बोस की भूमिका बताई जाती रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।