Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी, हालैंड और एमबापे ने मिलकर बनाया धांसू रिकॉर्ड, गोल्‍डन बूट की रेस बनी रोमांचक

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 09:05 PM (IST)

    लियोनेल मेसी, कायलिन एमबापे और अर्लिंग हालैंड ने फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक सात-सात गोल दागे और एक धांसू रिकॉर्ड बनाया। ...और पढ़ें

    लियोनेल मेसी, कायलिन एमबापे और अर्लिंग हालैंड

    लियोनेल मेसी, कायलिन एमबापे और अर्लिंग हालैंड

    HighLights

    1. मेसी, एमबापे और हालैंड ने अब तक दागे 7-7 गोल

    2. मेसी, एमबापे और हालैंड ने बनाया धांसू रिकॉर्ड

    3. इन तीनों ने फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 की गोल्‍डन बूट रेस को बनाया रोमांचक

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 में कई उलटफेर, यादगार प्रदर्शन और कभी न भूलने वाले गोल देखने को मिले। फीफा वर्ल्‍ड कप इतिहास में पहली बार तीन अलग-अलग खिलाड़‍ियों ने टूर्नामेंट के एक ही संस्‍करण में सात या ज्‍यादा गोल दागने का रिकॉर्ड बनाया। अर्लिंग हालैंड, लियोनेल मेसी और कायलिन एमबापे ने इस रिकॉर्ड को अंजाम दिया।

    हालैंड, मेसी और एमबापे तीनों ने मौजूदा टूर्नामेंट में सात-सात गोल दागे हैं। इन तीनों ने मौजूदा टूर्नामेंट की गोल्‍डन बूट रेस को भी रोमांचक बना दिया है। तीनों स्‍टार्स की कोशिश अपनी टीम को नॉकआउट चरण में सफलता दिलाते हुए आगे ले जाने की है।

    नॉर्वे की यादगार जीत

    हालैंड इस बेहतरीन क्‍लब से रविवार को जुड़े जब नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से मात देकर क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हालैंड ने 79वें मिनट में हेडर के जरिये गोल दागकर नॉर्वे को बढ़त दिलाई और फिर नियमित समय में गोल करके सात गोल पूरे किए। नॉर्वे ने पहली बार वर्ल्‍ड कप के र्क्‍वाटर फाइनल में प्रवेश किया।

    गोल्‍डन बूट की रेस हुई रोमांचक

    हालैंड के अलावा लियोनेल मेसी और फ्रांस के कायलिन एमबापे भी सात-सात गोल कर चुके हैं। तीनों मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा गोल करने के मामले में संयुक्‍त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं। इससे पहले कभी वर्ल्‍ड कप के एक संस्‍करण में तीन खिलाड़ी सात गोल के बेंचमार्क को छू नहीं सके थे।

    खबरें और भी

    देखना दिलचस्‍प होगा कि इन तीनों में से आखिर कौन गोल्‍डन बूट अपने नाम करेगा और टीम को चैंपियन बनाने में कामयाब होगा। अर्जेंटीना अपने खिताब की रक्षा कर रही है, जिसे उम्‍मीद है कि लियोनेल मेसी चमत्‍कार करते हुए टाइटल बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। एमबापे पर फ्रांस की उम्‍मीदें टिकी हैं। नॉर्वे तो सपने साकार कर रहा है और देखना होगा कि हालैंड के बल पर वो कितना आगे जाएगा।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत, मेसी का छठा गोल; ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया भी नॉकआउट में पहुंचे

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी के लिए प्‍यार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, सबसे बड़ा स्‍टैच्‍यू बनाया

    यह भी पढ़ें- फीफा विश्‍व कप 2026: Shakira ने अपने बेटों के साथ लियोनेल मेसी को किया चीयर, 'किस' का वीडियो हुआ वायरल