Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे बलि का बकरा बनाया गया', लियोनेल मेसी के इवेंट में मचे बवाल को लेकर आयोजक का बड़ा खुलासा

    Updated: Mon, 11 May 2026 06:00 PM (IST)

    पिछले साल दिसंबर में लियोनेल मेसी भारत आए थे और सबसे पहले कोलकाता गए थे। वहां सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनको इवेंट में काफी बवाल मच गया था। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    लियोनेल मेसी ने पिछले साल किया था भारत का दौरा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लियोनेल मेसी के इवेंट में मचे बवाल को लेकर मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस और प्रशासन की कमियों को छुपाने के लिए उन्हें बलि का बकरा बनाया गया।

    मेसी पिछले साल भारत के दौरे पर आए थे और सबसे पहले कोलकाता गए थे। वहां के सॉल्ट लेक स्टेडियम में पिछले साल 13 दिसंबर को लियोनेल मेसी का इवेंट था। इस इवेंट में काफी भगदड़ मच गई थी और काफी विवाद हुआ था। इस मामले में दत्ता को हिरासत में लिया गया था। दत्ता ने कहा है कि जब प्लेन में उनको हिरासत में लिया जा रहा था तब मेसी ने खुद इसका विरोध किया था।

    'मुझे बोलने नहीं दिया गया'

    दत्ता ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, "मुझे बोलने की इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने अपनी गलतियों को छिपाने के लिए मुझे बलि का बकरा बना दिया। यह प्रशासनिक और पुलिस की गलती थी। एक आयोजक के तौर पर मैं कानून को लागू करवाने वाला नहीं हो सकता। मुझे विश्वास था कि जो प्लान किया गया है वो पुलिस देख लेगी।"

    लोगों ने घेरा मैदान

    मेसी जब स्टेडियम पुहंचे तो उन्हें बड़ी हस्तियों ने घेर लिया था। इस बात को लेकर फैंस काफी नाराज थे और फिर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया था। ये बात इतनी बढ़ गई थी कि दर्शकों ने स्टेडियम में रखी कुर्सियों को मैदान में फेंकने शुरू कर दिया था और मैदान में आकर उत्पात मचा दिया था।

    खबरें और भी

    दत्ता ने कहा, "मैं मानकर चल रहा था स्टेडियम खाली होगा, खासकर खेलने का मैदान। लेकिन मैंने वहां पर बड़ी हस्तियों को देखा जो मैदान पर सिर्फ फोटो लेने आए थे। मैंने सीपी और डीजीपी को भीड़ के बारे में बताया, लेकिन पुलिस वाले भी मैदान के अंदर नहीं होना चाहिए थे। मैं नौकरशाहों को फोटो लेने से रोक नहीं सकता। ये सुरक्षा का उल्लंघन था।"

    यह भी पढ़ें- MLS में लियोनल मेसी ने पूरा किया सबसे तेज स्पेशल 'शतक', इंटर मियामी को दिलाई जीत

    यह भी पढ़ें- लियोन मेसी के इवेंट में हुआ था मिस मैनेजमेंट, पूर्व खेल मंत्री के विरुद्ध 100 करोड़ के मानहानि मुकदमे की चेतावनी