FIFA World Cup 2026: पिता हैं बीमार, फिर भी देश के लिए खेल रहे लियोन मेसी; परिवार ने की भावुक अपील
विश्व कप में खेल रहे दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी के पिता जार्ज मेसी बीमारी के कारण चिकित्सकीय निगरानी में हैं। ...और पढ़ें
-1781878250766_m.webp)
लियोन मेसी
HighLights
डॉक्टरों की निगरानी में हैं जार्ज मेसी
परिवार ने शेयर नहीं की कोई जानकारी
अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। विश्व कप में खेल रहे दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी के पिता जार्ज मेसी बीमारी के कारण चिकित्सकीय निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहों के बीच मेसी परिवार ने गुरुवार को मीडिया से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी बरतने की अपील की। मेसी परिवार ने एक बयान में कहा कि जार्ज एक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से गुजर रहे हैं।
परिवार ने 68 वर्षीय जार्ज मेसी की बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बयान में कहा कि वह इस समय चिकित्सकीय निगरानी में हैं, स्वस्थ हो रहे हैं और उनकी मौजूदा स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। अर्जेंटीना की अल्जीरिया पर 3-0 की जीत के बाद लियोन मेसी ने कहा था कि वह निजी जीवन में एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं।
हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी थी। मेसी के मीडिया कार्यालय द्वारा जारी यह बयान उसी दिन सामने आया, जब अर्जेंटीना में जार्ज मेसी के निधन की अफवाहें फैल गई थीं। परिवार ने कहा कि ऐसे समय में हम जिम्मेदारी, विवेक और मानवता की अपेक्षा करते हैं। किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य और उसके प्रियजनों की मानसिक शांति को अटकलों या गैर-जिम्मेदार मीडिया कवरेज का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई नया अपडेट होगा तो उसकी जानकारी परिवार स्वयं साझा करेगा।
ईरान यात्राओं पर लगी रोक की फीफा से करेगा शिकायत
ईरान के फुटबॉल फेडरेशन ने फीफा विश्व कप के दौरान सह-मेजबान अमेरिका द्वारा ईरान टीम पर लगाई गई यात्रा पाबंदियों पर निराशा जताई है। इस मामले पर गवर्निंग बाडी ने फीफा में आधिकारिक तौर पर शिकायत करने का फैसला किया है। ईरान के खिलाड़ियों को मैच से एक दिन पहले ही अमेरिका आने की इजाजत है।
खबरें और भी
उन्हें अपने वीजा की शर्तों के तहत मैच वाले दिन ही देश छोड़ना होगा। ये शर्त ईरान के बेल्जियम विरुद्ध होने वाले अगले मैच में घातक हो सकता है। ईरान के फुटबाल फेडरेशन ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि हमारा मानना है कि इस तरह की पाबंदियां सभी हिस्सा लेने वाली टीमों को बराबर माहौल देने के नियम के विरुद्ध हैं और टीमों की तैयारी की प्रक्रिया पर बुरा असर डाल सकती हैं। फेडरेशन आधिकारिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर करेगा और सही तरीकों से फीफा में आधिकारिक तौर पर फीफा से शिकायत करेगा।