Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लियोनल मेसी ने डोनल्ड ट्रंप को भेंट की खास फुटबॉल, क्यों हो रही इसकी चर्चा?

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 11:31 PM (IST)

    लियोनल मेसी ने मेजर लीग सॉकर कप जीतने पर इंटर मियामी को सम्मानित करने के लिए व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक रत्नजड़ित गुलाबी फ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    डोनल्ड ट्रंप-लियोनल मेसी

    एपी, वॉशिंगटन। दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी ने पिछले साल मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) कप जीतने पर इंटर मियामी को सम्मानित करने के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की। इंटर मियामी ने दिसंबर में वैंकूवर व्हाइटकैप्स को हराकर मेजर लीग सॉकर का खिताब जीता था। इसके लिए अर्जेंटीना के स्टार मेसी को लगातार दूसरे सत्र में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) चुना गया था।

    कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि मेसी आप टीम से जुड़े और आपकी टीम ने जीत हासिल की। आपके लिए अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं था। सच कहूं तो आप पर जितना दबाव था, उतना किसी को पता भी नहीं होगा, क्योंकि उम्मीद की जा रही थी कि आप जीत दिलाने में सफल रहेंगे और आपने ऐसा किया। मेसी ने ट्रंप के साथ समारोह में प्रवेश किया। वर्ष 2023 में मियामी से जुड़ने वाले मेसी ने कार्यक्रम के दौरान भाषण नहीं दिया। ट्रंप ने मेसी को संबोधित करते हुए कहा कि आप दुनिया में कहीं भी जा सकते थे। आप दुनिया की कोई भी टीम चुन सकते थे, लेकिन आपने मियामी को चुना। मैं आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं। आप प्रतिभाशाली और एक बेहतरीन इंसान हैं।

    टोटेनहम की उम्मीदों को एक और झटका

    क्रिस्टल पैलेस से 3-1 से हार के साथ टोटेनहम की इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में बने रहने की उम्मीदों को एक और झटका लगा। यह टीम अब लीग में रेलीगेशन जोन से सिर्फ एक अंक ऊपर है और 2026 में एक भी घरेलू जीत हासिल नहीं कर पाई है। टीम की यह लगातार पांचवीं हार थी और इसके नए कोच इगोर ट्यूडर के लिए यह तीसरी हार थी। टोटेनहम ने 34वें मिनट में सोलंके के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन मिकी वैन डे वेन के बाहर जाने पर उसे बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा ऐसे में पैलेस ने पहले ही हाफ में ही इस्माइला सार ने दो गोल किए और जार्जेन स्ट्रैंड लार्सन ने एक गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया जो अंत तक बना रहा।

    फ्रेंच कप के सेमीफाइनल में पहुंचा लेंसल्योन

    लेंस ने अपना शानदार सीजन जारी रखते हुए ल्योन पर पेनाल्टी शूटआउट में जीत के साथ फ्रेंच कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। लेंस लीग 1 में भी दमदार प्रदर्शन के साथ दूसरे नंबर पर है। लेंस ने मुकाबले में हाफटाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली, लेकिन ल्योन की वापसी से स्कोर 2-2 से ड्रॉ पर पहुंच गया। ऐसे में फ्लोरियन थौविन ने अहम पेनाल्टी पर गोल किया, जिससे लेंस ने शूटआउट 5-4 से जीत लिया। लेंस के कोच पियरे सेज ने दो साल पहले ल्योन को फ्रेंच कप फाइनल में पहुंचाया था और वह उस कामयाबी को दोहराने से एक मैच दूर हैं।

    यह भी पढ़ें- 'वे पहले से हारे हुए...,' फीफा वर्ल्ड कप में ईरान के भाग लेने को डोनल्ड ट्रंप ने वॉर से जोड़ा; दिया हैरान करने वाला बयान

    यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को लेकर ईरान पर मंडराया संकट, रियल मैड्रिड को मिली लगातार दूसरी हार