Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026 में नॉकआउट में पहुंचने के लिए लियोनल मेसी करेंगे आखिरी वार, ऑस्ट्रिया से होगा मुकाबला

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 06:00 AM (IST)

    फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना को नॉकआउट में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रिया को हराना होगा, जबकि फ्रांस का मुकाबला इराक से है। ...और पढ़ें

    लियोनल मेसी

    लियोनल मेसी

    HighLights

    1. मेसी की अर्जेंटीना को नॉकआउट में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रिया से भिड़ना

    2. एमबापे की फ्रांस इराक को हराकर नॉकआउट में जगह पक्की करेगी

    3. नॉर्वे-सेनेगल और जॉर्डन-अल्जीरिया भी अपनी पहली जीत चाहेंगे

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अल्जीरिया को 3-0 से हराने और इसमें अपने स्टार लियोन मेसी की शानदार हैट्रिक से इस फीफा विश्व कप में अपना शानदार आगाज करने वाली गत चैंपियन अर्जेंटीना को टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंचने के लिए सोमवार को आखिरी वार और करना होगा। अ

    मेरिका के टेक्सास के डलास स्टेडियम में होने वाले ग्रुप जे के इस मुकाबले में अर्जेंटीना के सामने ऑस्ट्रिया की चुनौती होगी। मेसी के हालिया फॉर्म को देखते हुए दुनिया भर में अर्जेंटीना के समर्थक पहले से ही ऑस्ट्रिया के विरुद्ध मुकाबले में अपने पक्ष में परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि अपने शुरुआती मुकाबले में जॉर्डन को 3-1 से हराकर शानदार आगाज करने वाली ऑस्ट्रिया टीम को मेसी की टीम हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

    मुकाबले से पहले ऑस्ट्रिया के दिग्गज मिडफील्डर कॉनराड लाइमर का कहना है कि मेसी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर हैं। हालांकि इस गत सीजन में बायर्न म्यूनिख के लिए 47 मैचों में 16 गोल में योगदान देने वाले लाइमर से अर्जेंटीना को भी इसी तरह सतर्क रहने की जरूरत होगी, जिस तरह ऑस्ट्रिया टीम मेसी के विरुद्ध रणनीति बनाकर आएगी।

    एमबापे के हमलों से बचना चाहेगा इराक

    ग्रुप आई के मुकाबले में गत उपविजेता फ्रांस के सामने अब इराक की चुनौती होगी। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में होने वाले इस मुकाबले में एमबापे की टीम फ्रांस भी जीत दर्ज कर लगभग नॉकआउट में पहुंच जाएगी। अपने पहले मुकाबले में एमबापे के डबल कमाल से सेनेगल को 3-1 से शिकस्त देने के बाद फ्रांस की टीम के लिए यह मुकाबला जीतना ज्यादा मुश्किल काम नहीं होना चाहिए, क्योंकि इराक की टीम मुकाबले में एमबापे के ही हमलों से बचने में व्यस्त रहेगी।

    खबरें और भी

    इराक अपने शुरुआती मुकाबले में नार्वे से 4-1 से शिकस्त झेल चुका है, लेकिन सेनेगल के विरुद्ध जिस तरह पहले हाफ में फ्रांस की टीम लय में नजर नहीं आई थी, उससे इराक को भी कुछ आत्मविश्वास मिला होगा।

    नॉर्वे को भी परेशान करना चाहेगा सेनेगल

    ग्रुप आई के एक अन्य मुकाबले में नॉर्वे का सामना सेनेगल से होगा। स्टार एर्लिंग हालैंड के दो गोल से इराक पर जीत के साथ न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी में होने वाले इस मुकाबले में आ रहे नॉर्वे को सेनेगल उसी तरह परेशान करने की कोशिश करेगा, जैसे उसने फ्रांस को पहले हाफ में विचलित किया था, हालांकि हॉलैंड पर ही पूरी तरह से निर्भर यह टीम अपने इस स्टार की हालिया फॉर्म को देखते हुए इस मुकाबले को लेकर अधिक चिंतित नहीं होगी।

    जॉर्डन-अल्जीरिया पहली जीत के लिए बेताब

    ग्रुप जे में जॉर्डन और अल्जीरिया जब सेन फ्रांसिस्को में आमने-सामने होगें तो अब तक विश्व कप में कमजोर साबित हुईं यह दोनों टीम टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी। जॉर्डन अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया अपने पहले मुकाबले में अर्जेंटीना से करारी हार झेलने के बाद इस मुकाबले में आ रह रहे हैं, हालांकि अब लगभग बराबर की ताकत वाली इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 ने तोड़ा 68 साल का रिकॉर्ड, 33 मैचों में गोल का शतक हुआ पूरा

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: जापान ने ऐतिहासिक 1000वें मैच में ट्यूनिशिया को दी मात, अगले दौर की उम्मीदों को किया मजबूत