Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेसी के भारत दौरे के मुख्य आयोजक ने पूर्व डीजीपी के विरुद्ध भी दर्ज कराई प्राथमिकी

    Updated: Tue, 19 May 2026 10:01 PM (IST)

    मेसी के भारत दौरे के आयोजक शतद्रु दत्ता ने पूर्व डीजीपी राजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें कार्यक्रम की अव्यवस्था का आरोप लगाया गया ह ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मेसी के कार्यक्रम में मचा था हंगामा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के पिछले साल दिसंबर में भारत दौरे के मुख्य आयोजक रहे शतद्रु दत्ता ने पूर्व खेल मंत्री अरूप बिश्वास के बाद अब राज्य पुलिस के पूर्व महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    बिधाननगर दक्षिण थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में शतद्रु ने कहा-'युवाभारती क्रीड़ांगन में मेसी के कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मैंने पूर्व डीजीपी से संपर्क किया था। मैं उनकी भूमिका से संतुष्ट नहीं हूं। उनकी गलतियों के कारण ही कार्यक्रम का ऐसा हश्र हुआ।

    मेसी को घेरा

    इससे पहले शतद्रु ने पूर्व खेल मंत्री अरूप बिश्वास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना अनुमति मैदान में प्रवेश कर मेसी को घेर लिया था। उनकी पत्नी जुई को मैदान में प्रवेश की अनुमति नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने वहां जाकर मेसी के साथ तस्वीर खिंचवाई। शतद्रु पहले ही अरूप के विरुद्ध 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर करने की बात कह चुके हैं।

    शतद्रु के समर्थन में सामने आए प्रत्यक्षदर्शी

    शतद्रु के समर्थन में कई लोग सामने आए हैं। उन्हीं में से एक संजय ने दावा किया कि स्टेडियम में प्रवेश के लिए उनसे अतिरिक्त रुपये वसूले गए थे। संजय ने बताया कि पहले उनसे अधिक रकम मांगी गई थी। बाद में इसे थोड़ा घटाकर 10 हजार रुपये किए गए थे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए। जब वह जाने लगे तो उन्हें बुलाकर कहा गया कि पांच हजार रुपये से कम में प्रवेश नहीं मिलेगा। अंतत: उन्होंने पांच हजार रुपये देकर टिकट खरीदा।

    खबरें और भी

    उस दिन कितने लोग बिना उचित अनुमति के स्टेडियम में दाखिल हुए, इसका सही हिसाब किसी के पास नहीं है। संजय ने कहा कि शतद्रु को बलि का बकरा बनाया गया। दूसरे राज्यों में लोग आराम से मेसी को देख पाए और आनंद लिया, लेकिन कोलकाता में अव्यवस्था हुई और पूरा दोष शतद्रु पर डाल दिया गया।

    यह भी पढ़ें- फिर खुलेगी 'मेसी कांड' की फाइल: दर्शकों को लौटाए जाएंगे टिकट के पैसे, सुभेंदु सरकार ने दिएं जांच के आदेश

    यह भी पढ़ें- 'मुझे बलि का बकरा बनाया गया', लियोनेल मेसी के इवेंट में मचे बवाल को लेकर आयोजक का बड़ा खुलासा