Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, संन्यास लेने के बाद हुए भावुक

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:38 PM (IST)

    ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है, जिससे ब्राजील के लिए उनका सफर समाप्त हो गया है। वह क्लब फु ...और पढ़ें

    नेमार

    नेमार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की पुष्टि कर दी है। अब वे ब्राजील के लिए खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। 34 वर्षीय ने अपनी टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वे विश्व कप नहीं जीत सके। अब उन्होंने अपने संन्यास की पुष्टि कर दी है और इस दौरान वे भावुक हो गए।

    हाल ही में समाप्त हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। उन्हें टूर्नामेंट जीतने के लिए प्रबल दावेदार माना जाता है लेकिन टीम टॉप-4 में जह बनाने में नाकाम रही। टूर्नामेंट के दौरान नेमार चोट की समस्या से भी जूझ रहे थे, जिसकी वजह से वे अधिक समय तक बेंच पर ही बैठे रहे। अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया है लेकिन क्लब में खेलते रहेंगे।

    नेमार जूनियर ने किया संन्यास का एलान

    नेमार ने साफ शब्दों में कहा, "राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा समय अब खत्म हो गया है। मैंने येलो जर्सी के लिए अपना खून-पसीना बहाया, इतिहास रचा और हमेशा देश के लिए लड़ता रहा। अब मैं और नहीं खेलना चाहता।" नेमार ब्राजील के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई यादगार पल दिए लेकिन विश्व कप का सपना पूरा नहीं हो सका। रिटायरमेंट का ऐलान करते समय वे काफी भावुक नजर आए।

    सैंटोस के साथ जारी है सफर

    अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से दूर होने के बावजूद नेमार क्लब फुटबॉल खेलते रहेंगे। हाल ही में सैंटोस की ओर से उन्होंने एक मैच में शानदार प्रदर्शन किया। सैंटोस ने 4-2 से जीत हासिल की। नेमार ने कहा कि वे खुश हैं और ब्राजील के लिए जो कुछ भी किया, उस पर गर्व है।

    खबरें और भी

    नेमार विवादों से भी घिरे रहे

    हाल के दिनों में नेमार विवादों में भी रहे। टीम के साथी वेनेजुएला में कोपा सुदामेरिकाना मैच खेल रहे थे, जबकि वे पोकर टूर्नामेंट में नजर आए। इसके बाद गोल मनाते समय उन्होंने कार्ड बांटने का जश्न मनाया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन पर टीममेट्स की आलोचना करने के आरोप भी लगे, लेकिन नेमार ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया।"

    यह भी पढ़ें- FIFA पर यूरोपियन फुटबॉल महासंघ का फूटा गुस्सा, खेल की आत्मा बेचने का लगाया आरोप

    यह भी पढ़ें- फ्रांस की फुटबॉल टीम के कोच बने जिनेदिन जिदान, पद संभालने के बाद हुए इमोशनल