Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिस वुड के पेनाल्टी गोल से सेमीफाइनल में जीता फारेस्ट, यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले लेग में एस्टन विला को 1-0 से हराया

    Updated: Fri, 01 May 2026 08:39 PM (IST)

    क्रिस वुड ने पेनाल्टी गोल करके नाटिंघम फारेस्ट को यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले लेग में एस्टन विला पर 1-0 से जीत दिलाई। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    यूरोपा लीग सेमीफाइनल

    नाटिंघम, एपी। क्रिस वुड ने पेनाल्टी गोल करके नाटिंघम फारेस्ट को यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले लेग में एस्टन विला पर 1-0 से जीत दिलाई। इस जीत ने फारेस्ट को 46 साल में अपने पहले कान्टिनेंटल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के एक कदम और करीब ला दिया है।

    वुड ने 71वें मिनट में मिली पेनाल्टी को गोल के ऊपरी हिस्से में जोर से मारा, जिससे गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को इसे बचाने का कोई मौका नहीं मिला। विला के डिफेडर लुकास डिग्ने के हैंडबाल करने पर यह पेनाल्टी मिली थी। बर्मिंघम में अगले गुरुवार को होने वाले इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के दूसरे लेग से पहले फारेस्ट सोमवार को ईपीएल में प्रीमियर लीग में चेल्सी का सामना करेगा।

    ईपीएल में फारेस्ट इस समय रेलिगेशन के खतरे से जूझ रहा है। वहीं, विला इस समय ईपीएल में पांचवें स्थान पर है और घरेलू स्तर पर चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने का उसके पास अच्छा मौका है। यूरोपा लीग के दूसरे सेमीफाइनल में पुर्तगाल में खेले गए मुकाबले में ब्रागा ने फ्रीबर्ग को 2-1 से हरा दिया। ब्रागा के लिए यह निर्णायक गोल सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मारियो डार्गेलेस ने मैच के दूसरे हाफ के स्टापेज टाइम में किया।