पीएसजी ने लगातार दूसरी बार जीता चैंपियंस लीग का खिताब, आर्सेनल का टूटा सपना
पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता। ...और पढ़ें

पीएसजी ने लगातार दूसरी बार जीता चैंपियंस लीग का खिताब
HighLights
पीएसजी ने चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले में आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया
पिछले 10 वर्षों में पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला अतिरिक्त समय तक पहुंचा
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। आर्सेनल के डिफेंडर गैब्रियल मगालहेस टीम की आखिरी पेनाल्टी को गोलपोस्ट के ऊपर मार बैठे, जिससे पीएसजी को 4-3 से जीत मिल गई। निर्धारित 90 मिनट और अतिरिक्त समय के बाद मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ।
आर्सेनल ने मैच के छठे मिनट में बढ़त बना ली थी, जब काई हावर्ट्ज ने शानदार आक्रमण करते हुए पीएसजी के गोलकीपर मतवे सफोनोव को छकाकर गोल दाग दिया। हालांकि, गत चैंपियन पीएसजी ने गेंद पर अपना दबदबा बनाए रखा और 65वें मिनट में ओस्मान डेंबेले ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। पिछले 10 वर्षों में पहली बार चैंपियंस लीग फाइनल अतिरिक्त समय तक पहुंचा।
आर्सेनल के एबेरेची एजे इससे पहले एक पेनाल्टी चूक गए थे, जबकि गोलकीपर डेविड राया ने पीएसजी के नुनो मेंडेस की पेनाल्टी रोककर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। शूटआउट में पीएसजी के लिए लुकास बेराल्डो ने अंतिम पेनाल्टी गोल में बदली। इसके बाद आर्सेनल के गैब्रियल का गोल करना जरूरी था, लेकिन उनका शाट बार के ऊपर चला गया। गैब्रियल की चूक के साथ ही पीएसजी के खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने पुस्कास एरेना में जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।