Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूथ लीग जीतकर फिर यूरोपीय चैंपियन बना रीयल मैड्रिड, पेनाल्टी शूटआउट में ब्रुग को 4-2 से हराया

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:44 PM (IST)

    स्पेनिश क्लब रीयल मैड्रिड ने पेनाल्टी शूटआउट में क्लब ब्रुग को हराकर यूईएफए यूथ लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतकर एक बार फिर यूरोपीय चैंपियन बनने क ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    रीयल मैड्रिड पेनाल्टी शूटआउट में जीता।

    लाजेन, एपी। स्पेनिश क्लब रीयल मैड्रिड ने पेनाल्टी शूटआउट में क्लब ब्रुग को हराकर यूईएफए यूथ लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतकर एक बार फिर यूरोपीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस टूर्नामेंट में अंडर-19 टीम भाग लेती हैं, जिसे जूनियर वर्ग की चैंपियंस लीग भी कहा जाता है। रीयल मैड्रिड के लिए यह खिताब राहत की बात है, क्योंकि उसकी सीनियर टीम चैंपियंस लीग से बाहर हो गई है।

    स्विट्जरलैंड में खेला गया फाइनल मैच अतिरिक्त समय के बाद भी 1-1 से बराबरी पर रहा, जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। रीयल मैड्रिड के गोलकीपर जेवियर नवारो ने पेनल्टी शूटआउट में अपनी टीम को 4-2 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    उन्होंने ब्रुग के नईम अमेनगई और टियान कोरेन के शॉट को बचाया। यूईएफए यूथ लीग के 12 साल के इतिहास में स्पेनिश टीम ने यह दूसरा खिताब उसकी सीनियर टीम के चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के पांच दिन बाद जीता है।

    पैलेस और वेस्ट हैम के ड्रॉ से वुल्व्स बाहर

    इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में वेस्ट हैम और क्रिस्टल पैलेस के 0-0 से ड्रॉ खेलने से अंक तालिका में सबसे नीचे की टीम वाल्वरहैंप्टन वांडरर्स (वुल्व्स) का टूर्नामेंट से बाहर होना पक्का हो गया। जबकि इस ड्रा से वेस्ट हैम को बाहर होने से बचने की लड़ाई में एक अहम अंक मिला गया।

    खबरें और भी

    वहीं वुल्व्स अपने आखिरी पांच मैचों में इतने अंक नहीं जुटा पाएगा कि वह बाहर होने से बच सके और 2018 के बाद पहली बार चैंपियनशिप में वापस जाएगा। मुकाबले में शुरुआती दौर में वेस्ट हैम का पलड़ा भारी रहा, लेकिन हाफ-टाइम तक स्कोर 0-0 ही रहा। हालांकि दूसरे हाफ में पैलेस ने थोड़ा जोश दिखाया, लेकिन ज्यादा मौके नहीं बना पाया। इस ड्रॉ से वेस्ट हैम 18वें स्थान पर मौजूद टाटेनहम हाटस्पर से दो अंक आगे निकल गया है।

    लेचे ने ड्रॉ खेलकर तोड़ा हार का सिलसिला

    इटेलियन फुटबॉल लीग सीरी-ए में लेचे ने फियोरेंटीना के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट में अपनी हार का सिलसिला तोड़ा। इंग्लिश विंगर जैक हैरिसन ने फियोरेंटीना के लिए अपना पहला सीरी-ए गोल किया, लेकिन टियागो गैब्रियल के देर से किए गोल से लेचे इस मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफल रहा।

    इस परिणाम से लेचे को लीग में रेलिगेशन से बचने की उसकी कोशिश में एक अहम अंक मिला। इस घरेलू मैच में उतरने से पहले लेचे ने 357 मिनट से कोई गोल नहीं किया था। 71वें मिनट में एंटोनिनो गैलो के कार्नर पर टियागो गैब्रियल के हल्के से हेडर ने टीम को यह बहुप्रतिक्षित गोल दिलाया।