Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    38 साल के रेफरी की मौत, चरित्र पर दाग लगने के कारण FIFA World Cup 2026 टीम से हुआ था बाहर

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 02:34 PM (IST)

    38 साल के रॉब डिएपेरिंक को मौजूदा फीफा वर्ल्‍ड कप में वीएआर ऑफिशियल की भूमिका निभाना थी, लेकिन नाबालिग के यौन उत्‍पीड़न के आरोप के कारण उन्‍हें हटा दि ...और पढ़ें

    रॉब डिएपेरिंक

    रॉब डिएपेरिंक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फुटबॉल जगत से एक दिल दुखद खबर सामने आई है। डच रेफरी रॉब डिएपेरिंक कथित रूप से मृत पाए गए, जिन्‍हें 2026 फीफा विश्‍व कप की ऑफिशियल टीम से बाहर कर दिया गया था।

    38 साल के डिएपेरिंक 2026 वर्ल्‍ड कप के दौरान वीएआर (वीडियो सहायक रेफरी) टीम का हिस्‍सा बनने वाले थे, लेकिन टूर्नामेंट की शुरूआत के एक महीने पहले उन्‍हें हटा दिया गया क्‍योंकि डच रेफरी पर नाबालिग के साथ यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगे थे।

    मौत का क्‍या है कारण

    वैसे, सबूतों के अभाव के कारण यह मामला बंद कर दिया गया, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि रेफरी की मौत हो गई है। रॉब डिएपेरिंक की मौत का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। डच फुटबॉल संघ (केएनवीबी) ने एक बयान जारी करके रॉब की मौत की पुष्टि की।

    केएनवीबी ने अपने बयान में कहा, 'रॉब डिएपेरिंक के निधन से हम हैरान और दुखी हैं। रॉब के साथ हमने उच्‍च गुणी रेफरी और इन सबसे ऊपर एक शानदार और समर्पित साथी खो दिया।'

    फीफा ने दी श्रद्धांजलि

    फुटबॉल की वैश्विक शासकीय ईकाई फीफा ने भी बयान जारी करके रेफरी की मौत पर संवेदना प्रकट की। फीफा ने अपने बयान में कहा, 'पूरे फुटबॉल समुदाय की तरफ से हम रॉब के परिवार, दोस्‍तों और डच फुटबॉल संघ के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। उनकी आत्‍मा को शांति मिले।'

    डिएपेरिंक पर कैसे लगा आरोप

    डिएपेरिंक 2017 से नीदरलैंड्स की शीर्ष लीग में ऑफिशियल की भूमिका निभा रहे हैं। 2024 में वो यूरोपीयन चैंपियनशिप्‍स के दौरान वीएआर अधिकारी में से एक हैं। 2026 फीफा विश्‍व कप में वीएआर रेफरी टीम में उनका नाम शामिल था, लेकिन बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्‍हें बाद में बाहर हटा दिया गया।

    खबरें और भी

    रॉब को लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने नाबालिग के साथ यौन उत्‍पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया। इस विवाद के कारण विश्‍व कप से उनका नाम हट गया। रॉब ने डच अखबार से बातचीत में कहा, 'मैं दुखी हूं। मेरा नाम गलत तरीके से इसमें खींचा गया। शुरुआत में मैं पुलिस जांच में पूरी तरह साथ दे रहा हूं।'

    यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना के सेमीफाइनल में पहुंचते ही पलट गया FIFA World Cup का इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा

    यह भी पढ़ें- हारते ही लंदन में बवाल, सड़कों पर मोरक्को के प्रशंसक