Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो या लियोनेल मेसी में से महान कौन? Shoaib Akhtar का जवाब जानकर भड़के फैंस ने खूब लताड़ा

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 07:13 PM (IST)

    शोएब अख्तर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की तुलना करते हुए मेसी को फुटबॉल में रोनाल्डो से बेहतर बताया है। इस बयान और फुटबॉल शो में उनकी भाग ...और पढ़ें

    शोएब अख्तर

    शोएब अख्तर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को लेकर हमेशा तुलना की जाती है कि दोनों में से बड़ा खिलाड़ी कौन है? इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी राय दी है। हालांकि, उन्हें इसके लिए प्रशंसकों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

    पाकिस्तान में एक टीवी चैनल पर फुटबॉल के लिए शो था, जिसमें अख्तर भी शामिल हुए। इस वजह से भी अख्तर को आलोचना मिली क्योंकि वे एक क्रिकेटर थे और फुटबॉल के शो में एनलिस्ट बनकर गए थे। अख्तर ने रोनाल्डो और मेसी की तुलना करते हुए बताया कि दोनों में से कौन बड़ा फुटबॉलर है। उन्होंने फुटबॉल के मामले में मेसी को रोनाल्डो से बहुत आगे बताया है।

    शोएब अख्तर ने की रोनाल्डो और मेसी की तुलना

    पाकिस्तान के पीटीवी पर स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेले गए मुकाबले के लिए शो था, जहां रोनाल्डो और मेसी की डिबेट सामने आ गई। अख्तर भी इसमें कूद पड़े और अपनी राय दी। पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का कहना है कि खेल के मैदान पर रोनाल्डो से मेसी काफी आगे हैं। हालांकि, फुटबॉल में ब्रैंड वैल्यू के मामले में रोनाल्डो से बड़ा कोई नहीं आया। उनका कहना है कि कई क्लब और फीफा ने भी रोनाल्डो को मार्केटिंग के लिए उपयोग किया है।

    अख्तर ने कहा, "फुटबॉल के इतिहास में रोनाल्डो से बड़ा ब्रांड कभी नहीं आया। आप इसे मानो या न मानो। वो फीफा के भी शायद अब तक के सबसे बड़े ब्रांड हैं और फीफा ने उन्हें पिछले 10 सालों में खूब बेचा है। लीग ने भी उनके जरिए अपनी खूब मार्केटिंग की है। अब आप मेसी को देखें। मुझे पता है कि मैं थोड़ा ज्यादा बोलने जा रहा हूं। हालांकि, रोनाल्डो से मेसी बहुत आगे हैं। रोनाल्डो फुटबॉल के मामले में मेसी के आसपास भी नहीं हैं।"

    खबरें और भी

     

    अख्तर ने की मेसी की जमकर तारीफ

    अख्तर का कहना है कि मेसी पहले 75 मिनट खेल का स्कैन करते हैं और फिर जोश में आ जाते हैं। उन्होंने कहा, "वे आज भी लड़ रहे हैं और मुकाबला कर रहे हैं। लोग उन्हें उकसाते हैं, तो वे उसका जवाब देते हैं। वे पहले 75 मिनट तक खेल को स्कैन करते हैं और फिर जब आप उन्हें डिस्टर्ब करते हैं, तो वे आपको दिखाते हैं कि क्या चीज हैं।"