Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: रूइज और मेरिनो के मैजिक से स्पेन ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, बेल्जियम का सपना हुआ चकनाचूर

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 08:14 AM (IST)

    फाबियान रूइज और मिकेल मेरिनो के गोल की बदौलत स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह दू ...और पढ़ें

    स्पेन ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

    स्पेन ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फाबियान रूइज और मिकेल मेरिनो के दमदार खेल की बदौलत स्पेन ने शनिवार को फीफा वर्ल्ड कप-2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 2010 की विजेता स्पेन ने कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल की।

    इस मैच के पहले हाफ में दो गोल हो गए थे। स्कोर 1-1 की बराबरी पर था और दूसरे हाफ पर सभी की नजरें टिकी थीं। विश्व फुटबॉल की दो दिग्गज टीमें अपनी पूरी ताकत से लड़ रही थीं। सभी की निगाहें स्पेन के उभरते हुए सितारे यामिने यमाल पर टिकी थीं, लेकिन मेरिनो हीरो बनकर आए और गोल कर गए जो स्पेन को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए काफी साबित हुआ।

    दूसरी बार बनाई सेमीफाइनल में जगह

    ये दूसरी बार है जब स्पेन की टीम ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले साल 2010 में ये टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी और खिताब भी जीतने में सफल रही थी। स्पेन की कोशिश इस बार भी यही होगी, लेकिन उसे सेमीफाइनल में दो बार की विजेता फ्रांस से टकराना होगा जो इस साल बेहतरीन फुटबॉल खेल रही है। स्पेन ने 2018 में खिताब जीत था और 2022 में भी ये टीम फाइनल में पहुंची थी। किलियन एमबापे जैसे सितारे से सजी फ्रांस को हराना स्पेन के लिए अभी तक इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

    रूइज ने की शुरुआत

    स्पेन और बेल्जियम दोनों से ही इस मैच में विश्व स्तर के खेल की उम्मीद थी जो दिखा भी। स्पेन के लिए रूइज ने पहला गोल करते हुए उसे आगे कर दिया। ये गोल 30वें मिनट में आया है। इस गोल में यमाल का भी योगदान रहा। यमाल और पेड्रो पोरो ने गेंद को बॉक्स में भेजा। इसके बाद पेड्रो ने डानी ओल्मो को पास दिया जिनके प्रयास को बेल्जियम के गोलकीपर ने नकार दिया। गेंद आई रूइज के पास जिन्होंने उसे नेट के अंदर डालने में कोई गलती नहीं की।

    खबरें और भी

    बेल्जियम हताश नहीं हुई और अपने प्रयास करती रही जिसमें 41वें मिनट में उसे सफलता भी मिल गई। चार्ल्स डी केटेलारे ने कुबार्सी के सामने से गेंद को लिया और एक दमदार शॉट से उसे गोल पोस्ट में भेज बेल्जियम को बराबरी पर ला दिया।

    मेरिनो ने किया कमाल

    दूसरे हाफ में जंग बढ़त लेने और उसे बनाए रखने की थी। इस बीच 71वें मिनट में बेल्जियम के दिग्गज गोलकीपर थॉमस कुर्टियोस चोट के कारण बाहर चले गए और ये उसके लिए बड़ा झटका साबित हुआ। इस दिग्गज गोलकीपर ने स्पेन के कई अटैक को नकारा था। उनके जाने से बेल्जियम की टीम कमजोर हो गई जिसका फायदा स्पेन ने उठाने की कोशिश की। पुर्तगाल के खिलाफ 91वें मिनट में आकर गोल करने वाले मेरिनो ने इस बार भी कमाल किया। वह बेंच से आए थे और 88वें मिनट में उन्होंने गोल करते हुए स्पेन को जीत दिला दी। मेरिनो कई बार आखिरी पलों में गोल कर स्पेन को जीत दिलाने में सफल रहे हैं और आज एक बार फिर उन्होंने यही किया।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: जिससे डर रहा है पूरा इंग्लैंड, वह है एर्लिंग वाइकिंग हालैंड

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: पेनल्टी मिस करने के बाद एमबापे ने पलटी बाजी, फ्रांस ने मोरक्को को रौंदकर बनाई सेमीफाइनल में जगह