Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SWI vs COL: 72 साल का इंतजार खत्‍म! स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को हराकर पा लिया क्‍वार्टर फाइनल का टिकट

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:12 AM (IST)

    Switzerland vs Colombia: स्विट्जरलैंड ने फीफा विश्‍व कप 2026 के प्री-क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया को पेनाल्‍टी शूटआउट में मात दी। स्विट्जरलैंड ...और पढ़ें

    जीत का जश्‍न मनाते हुए स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी

    जीत का जश्‍न मनाते हुए स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी

    HighLights

    1. स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनाल्‍टी शूटआउट में हराया

    2. स्विट्जरलैंड ने क्‍वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ंत तय की

    3. 1954 के बाद पहली बार क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। स्विट्जरलैंड ने मंगलवार को फीफा विश्‍व कप 2026 के क्‍वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्‍की की। स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनाल्‍टी शूटआउट में 4-3 से मात दी। वैंकूवर में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमें निर्णायक समय तक गोल नहीं दाग सकी, जिसके बाद फैसला पेनाल्‍टी शूटआउट के जरिये हुआ।

    72 साल का सूखा खत्‍म

    स्विट्जरलैंड ने अपने फीफा वर्ल्‍ड कप इतिहास में चौथी बार क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 21वीं सदी में चार संस्‍करणों में टीम अंतिम-16 तक पहुंच सकी, जिसमें पिछले तीन संस्‍करण शामिल हैं। 1954 के बाद पहला मौका है, जब स्विट्जरलैंड ने क्‍वार्टर फाइनल में जगह पक्‍की की। इस तरह स्विस टीम ने 72 साल का इंतजार खत्‍म किया।

    कोलंबिया को लगा झटका

    पेनाल्‍टी शूटआउट के दौरान कोलंबिया को शुरुआत में झटका लगा जब डेविंसन सांचेज जाली में गेंद को भेद नहीं सके। वहीं, कूचो हर्नांडेज के प्रयास को गोलकीपर ने बचा लिया। स्विट्जरलैंड के रुबेन वर्गास ने निर्णायक शूट करके गत चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ अंतिम-8 का मुकाबला तय किया।

    दोनों टीमों ने किया संघर्ष

    बता दें कि मैच में दोनों टीमें गोल करने के अच्‍छे मौके नहीं बना सकी। दोनों ही टीमों को गोल करने के मौके भी कम ही मिले। अतिरिक्‍त समय में मैच गया जब कुछ उत्‍साह के पल देखने को मिले। कोलंबिया के जॉन लुकुमी ने हेडर के जरिये गोल दागने का प्रयास जरूर किया, लेकिन स्विस स्‍थानापन्‍न खिलाड़ी जेकी आमडूनी ने बचाव किया।

    खबरें और भी

    इसके बाद पेनाल्‍टी शूटआउट में मुकाबला गया, जहां वर्गास ने निर्णायक किक मारकर स्विस को अंतिम-8 में पहुंचा दिया।

    अर्जेंटीना की रोमांचक जीत

    बता दें कि इससे पहले अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से मात देकर अंतिम-8 में अपनी जगह पक्‍की की थी। मिस्र ने यासिर इब्राहिम (15वें मिनट) और मुस्‍तफा जिको (67वें मिनट) के दम पर 2-0 की बढ़त बना रखी थी। मगर आखिरी के 14वें मिनट में अर्जेंटीना ने धमाकेदार वापसी की और मैच अपने नाम कर लिया। गत चैंपियन की तरफ से क्रिस्टियन रोमेरो (79वें मिनट), लियोनेल मेसी (83वें मिनट) और एंजो फर्नांडेज (90+3वें मिनट) ने गोल दागे।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: पहले चूके और फिर छा गए महानतम लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना ने सांस थाम देने वाले मैच में मिस्र को पटका

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: आंखों में आंसू और दिल में अधूरा सपना लिए हमेशा के लिए विश्व कप से विदा हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    यह भी पढ़ें- 'एक मैच आपकी महानता को...', मोहम्‍मद सिराज का क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के लिए इमोशनल मैसेज; पोस्‍ट ने मचाई सनसनी