Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'यह वर्ल्ड कप फिक्स है, अर्जेंटीना जीतेगा', मिस्र के फुटबॉलर का फीफा पर बड़ा आरोप; मेसी की जीत पर मचा भयंकर बवाल

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:17 AM (IST)

    अर्जेंटीना के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में मिस्र को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जिको नाराज हो गए और टूर्नामेंट ...और पढ़ें

    मुस्तफा जिको

    मुस्तफा जिको

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्जेंटीना के खिलाफ 3-2 से मिली हार के बाद मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जिको ने फीफा पर टूर्नाटमें फिक्स करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फीफा ने वर्ल्ड कप फिक्स कर दिया है और ये अर्जेंटीना ही जीतेगा। दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में अर्जेंटीना और मिस्त्र का मुकाबला था।

    मैच में मिस्र की टीम एक एकतरफा बढ़त बनाए हुई थी। उन्होंने 78 मिनट तक दो गोल दाग दिए थे और अर्जेंटीना पर 2-0 की बढ़त बना ली थी। आखिरी मिनटों में अर्जेंटीना ने कमाल का कमबैक किया और 3 गोल दागकर 3-2 से जीत हासिल कर ली। हालांकि, इस मैच में मिस्र का एक गोल रद कर दिया गया, जिसके बाद जिको ने वर्ल्ड कप फिक्स करने का आरोप लगाया और उन्होंने मैच रेफरी को भी पक्षपाती बताया।

    मुस्तफा जिको ने टूर्नामेंट फिक्स होने का आरोप लगाया

    मिस्र के फॉरवर्ड मुस्तफा जिको मैच के बाद बहुत नाराज दिखाई दिए। उनका गोल वीएआर ने रद कर दिया था। इसी को लेकर वे गुस्से में थे। उन्होंने रेफरी फ्रांसिस लेटेक्सियर पर सीधा हमला बोला और कहा कि पूरा टूर्नामेंट फिक्स है। जिको ने कहा, "रेफरी गलत है। अल्लाह मेरे लिए काफी है। उन्होंने पूरे देश की मेहनत को बर्बाद कर दिया।"

    उन्होंने आगे कहा, "वर्ल्ड कप अर्जेंटीना को दिया जा रहा है। वे ही वर्ल्ड कप जीतेंगे। नो फेयर, नो फेयर। शुरुआत से ही रेफरी हमारे खिलाफ थे। हमें 2-0 से जीतने नहीं दिया गया। यह साफ तौर पर अन्याय है। टूर्नामेंट फिक्स है।"

    खबरें और भी

    मैच में क्या हुआ?

    मिस्र ने पहले हाफ में यासर इब्राहिम के गोल से बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में मुस्तफा जिको ने टीम को 2-0 की मजबूत लीड दी। मिस्र 3-0 से आगे भी जा सकता था, लेकिन एक और गोल वीएआर की वजह से रद हो गया। अर्जेंटीना के लिए मैच लगभग खत्म होता दिख रहा था। 39 साल के लियोनेल मेसी के आखिरी वर्ल्ड कप में हार का खतरा मंडरा रहा था।

    हालांकि, मैच के 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने हेडर से गोल कर टीम को वापसी दिलाई। 83वें मिनट में मेसी ने अपना गोल दागा और स्कोर 2-2 कर दिया। इंजरी टाइम में एंजो फर्नांडीज ने गोल करके अर्जेंटीना को 3-2 की यादगार जीत दिलाई। मैच खत्म होने के बाद मेसी भावुक होकर रो पड़े।

    विवादों से भरा मुकाबला

    इस मैच में सिर्फ गोल ही नहीं, कई विवाद भी रहे। मेसी ने एक पेनल्टी कॉर्नर मिस कर दिया। इसके अलावा मिस्र का एक गोल रद कर दिया गया और उनकी अपील को भी नकार दिया गया। मैच के बाद जिको ने भी फीफा पर टूर्नामेंट फिक्स करने का आरोप लगाया और इसकी वजह से विवाद बढ़ गया है।

    यह भी पढ़ें- SWI vs COL: 72 साल का इंतजार खत्‍म! स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को हराकर पा लिया क्‍वार्टर फाइनल का टिकट

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: पहले चूके और फिर छा गए महानतम लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना ने सांस थाम देने वाले मैच में मिस्र को पटका