रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल को खेलना पड़ा ड्रॉ, विश्व कप से पहले वार्मअप मैच में एक भी गोल नहीं कर सकीं मैक्सिको और पुर्तगाल की टीम
मेक्सिको और पुर्तगाल के बीच फीफा फुटबॉल विश्व कप 2026 से पहले शनिवार देर रात वार्मअप मैच ड्रॉ रहा। ...और पढ़ें
-1774790584981_m.webp)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना मैदान पर उतरी पुर्तगाल
मेक्सिको सिटी, एपी: मेक्सिको और पुर्तगाल के बीच फीफा फुटबॉल विश्व कप 2026 से पहले शनिवार देर रात वार्मअप मैच ड्रॉ रहा। स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना मैदान पर उतरी पुर्तगाल की टीम इस मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर सकी, जबकि मैक्सिको की टीम भी गोल पोस्ट को भेदने में नाकाम रही। विश्व कप के लिए दो साल के नवीनीकरण के बाद खोले गए मैक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में यह मुकाबला हुआ।
मैच में गोल करने का सबसे अच्छा मौका पुर्तगाल के गोंकालो रामोस को 26वें मिनट में मिला। हालांकि, उनका शाट गोलपोस्ट से टकरा गया। मुकाबले में मेक्सिको की टीम में चोट के कारण 12 खिलाड़ी शामिल नहीं थे। इनमें छह ऐसे शुरुआती खिलाड़ी भी शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल टीम को नेशंस लीग और गोल्ड कप जीतने में मदद की थी।
वहीं पुर्तगाल की टीम रोनाल्डो के अलावा राफेल लेओ भी गैरमौजूद थे। मैक्सिको का ऐतिहासिक एज्टेका स्टेडियम इस विश्व कप में पांच मैचों की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम ने 1970 और 1986 के विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल मैचों की भी मेजबानी की थी। मेक्सिको 11 जून को मेक्सिको सिटी में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध विश्व कप का उद्घाटन मैच खेलेगा। वहीं पुर्तगाल 17 जून को विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जमैका या कांगो के विरुद्ध करेगा।
अमेरिका को बेल्जियम से मिली करारी हार
विश्व कप के बड़े सपने देख रही अमेरिका टीम को बेल्जियम ने बुरी तरह से हरा दिया। इस मैत्री मुकाबले में अमेरिका को बेल्जियम के विरुद्ध 5-2 से हार का सामना करना पड़ा। अमेरिकी टीम ने लगातार पांच गोल खाए।1959 में इंग्लैंड के हाथों 8-1 से हारने के बाद अमेरिका टीम की अपने घरेलू मैदान पर यह तीन गोल के अंतर से पहली हारी थी, जिसमें मैच का पहला गोल अमेरिका टीम ने ही किया था।
विश्व कप की मेजबानी की तैयारी कर रही अमेरिका टीम लगातार पांच मैचों में अजेय रहने के बाद इस मैच में उतरी थी। अमेरिका की ओर से 39वें मिनट में एंटोनी राबिंसन और पैट्रिक एग्येमांग ने 87वें मिनट में गोल किया। इन दो गोलों के बीच में बेल्जियम की ओर से डोडी लुकेबाकियो ने दो गोल, जेनो डेबास्ट, अमादौ ओनाना और चार्ल्स डी केटेलेरे ने एक-एक गोल किया। विश्व कप के अन्य मैत्री मुकाबलों में कनाडा और आइसलैंड ने 2-2 से ड्रा खेला। जबकि जापान ने स्काटलैंड को 1-0 से हराया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।