क्या है लीगेसी बैज? लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इसे क्यों पहना?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में महान फुटबॉलर्स का सम्मान करने का अनोखा तरीका इजाद किया। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की स्लीव्स पर फीफा वर्ल्ड ...और पढ़ें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी
HighLights
फीफा वर्ल्ड कप 2026 ने महान फुटबॉलर्स का किया सम्मान
लीगेसी बैज का परिचय कराकर दिग्गज फुटबॉलर्स को किया सम्मानित
लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बाजू पर दिखा बैज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 ने खेल के महानतम सेवकों को सम्मानित करने का अनोखा तरीका खोजा है। फैंस ने लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी की बाजू (स्लीव्स) पर गौर किया होगा कि एक फीफा वर्ल्ड कप लीगेसी बैज लगा है। यह चुनिंदा फुटबॉल खिलाड़ियों को मिला, जिन्होंने खेल में उत्कृष्ट सेवाएं दी।
क्या है फीफा लीगेसी बैज?
फीफा लीगेसी बैज उन फुटबॉलर्स की बाजू पर टंगा दिखेगा, जिनकी उपलब्धियों ने वर्ल्ड कप इतिहास पर छाप छोड़ी हो। डिजाइन में फीफा वर्ल्ड कप लीगेसी शब्दों के साथ एक खिलाड़ी की सुनहरी आकृति बनी है, जो टूर्नामेंट में खिलाड़ी के लंबे समय तक याद रहने वाले योगदान का प्रतीक है।
इस बैज को आधिकारिक फीफा वर्ल्ड कप स्लीव बैज के बिलकुल नीचे जगह दी गई है। इसमें खिलाड़ी का नाम और राष्ट्रीय झंडे भी अंकित हैं। कुछ में तो आइकॉनिक खिलाड़ी और उनकी संबंधित डिटेल्स भी दिखाई गईं हैं। उदाहरण के तौर पर रोनाल्डो के बैज में छाया-आकृति बनी है, जो उनके मशहूर सियू जश्न से प्रेरित है।
मेसी-रोनाल्डो ने क्यों पहना?
लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2006 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया और अपने छठे विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं। मेसी तो 2022 में अर्जेंटीना की वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे। वहीं, रोनाल्डो पुर्तगाल के सर्वाधिक गोल स्कोरर हैं। लीगेसी बैज बेहतरीन उपलब्धि की पहचान के रूप में दिया जाता है।
खबरें और भी
मेसी और रोनाल्डो दोनों छठे विश्व कप में नजर आ रहे हैं। इस वजह से मेसी-रोनाल्डो इस प्रतिष्ठित बैज को पहनने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।
अन्य किन खिलाड़ियों को मिलेगा लीगेसी बैज?
मेसी और रोनाल्डो केवल वो खिलाड़ी नहीं, जिन्हें 2026 में सम्मानित किया गया है। इसे पाने वाले अन्य खिलाड़ी हैं-
- लुका मोड्रिक (क्रोएशिया) - पांचवां वर्ल्ड कप
- मैनुअल न्यूअर (जर्मनी) - पांचवां वर्ल्ड कप
- यूटो नागातोमो (जापान) - पांचवां वर्ल्ड कप
ज्यादा बैज का परिचय
फीफा ने 2026 वर्ल्ड कप के लिए विशेष स्लीव बैज का परिचय कराया। पूर्व चैंपियन देश गोल्ड वर्ल्ड कप बैज पहनेगा, डेब्यू करने वाली टीम को डेब्यू फीफा वर्ल्ड कप बैज मिलेगा। पांच या ज्यादा वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को लीगेसी बैज प्राप्त हुआ। पूर्व सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर्स अवॉर्ड विजेता को विशेष गोलकीपर पहचान बैज मिलेगा। इसमें उभरते हुए स्टार्स और वर्ल्ड कप दिग्गजों को भी सम्मानित किया जाएगा।
वर्ल्ड कप विजेताओं के लिए गोल्ड बैज -
ब्राजील (1958,1962,1970,1994,2002), जर्मनी (1954, 1974, 1990 (सभी पश्चिम जर्मनी), 2014), अर्जेंटीना (1978, 1986, 2022), फ्रांस (1998, 2018), उरुग्वे (1930, 1950), स्पेन (2010) और इंग्लैंड (1966)।
गोल्डन बूट विजेताओं के बैज -
हैरी केन (इंग्लैंड), कायलिन एमबापे (फ्रांस), जेम्स रोड्रिग्ज (कोलंबिया)
गोल्डन ग्लव विजेताओं के बैज -
एमिलियानो मार्टिनेज (अर्जेंटीना), थिबॉट कोर्टूइस (बेल्जियम), मैनुअल न्यूअर (जर्मनी)।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli ने Cristiano Ronaldo के बारे में दी थी कड़ी चेतावनी, फुटबॉल की दुनिया दोहरा रही वो गलती
यह भी पढ़ें- Lionel Messi ने हैट्रिक लगाकर रिकॉर्ड्स बुक को हिला डाला, अर्जेंटीना की एकतरफा जीत