Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रांस की फुटबॉल टीम के कोच बने जिनेदिन जिदान, पद संभालने के बाद हुए इमोशनल

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:33 PM (IST)

    फ्रांस के महान फुटबॉलर जिनेदिन जिदान को फ्रांस सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है, उन्हें चार साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ...और पढ़ें

    जिनेदिन जिदान

    जिनेदिन जिदान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एपी, पेरिस। फ्रांस के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी कहे जाने वाले जिनेदिन जिदान का सपना पूरा हो गया। आधिकारिक रूप से वह फ्रांस सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम के कोच बन गए हैं। फ्रांस फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष फिलिपे डियालो ने बताया कि जिदान को चार साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। जिदान ने कार्यभार संभालते हुए कहा कि मैं उत्साहित हूं, फ्रांस की टीम आपको सपने दिखाती है, हमारे पास कमाल की टीम और कमाल के खिलाड़ी हैं।

    साल 2021 में अलग होने से पहले जिदान स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड के मैनेजर थे। फ्रांस में वह 1998 की विश्व विजेता फ्रांस टीम के कप्तान और 2018 में दुनिया जीतने वाली टीम के कोच रहे दिदिएर डैशचैंप्स की जगह लेंगे। जिदान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने पांच साल इस मौके का इंतजार किया, इसलिए मैं थोड़ा भावुक हूं।

    कोच बनने के बाद भावुक हुए जिदान

    उन्होंने आगे कहा, "मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा कि मैंने हमेशा इस टीम को एक प्रशंसक और भविष्य के कोच के रूप में देखा, इसीलिए मैंने किसी क्लब की नौकरी नहीं स्वीकारी। मैंने खुद से कहा कि मैं मैड्रिड के बाद सिर्फ एक काम करना चाहता हूं- फ्रांस की कोचिंग।"

    जिदान ने ये भी कहा कि बीते सालों में उनके पास तमाम क्लबों से बुलावा आया लेकिन उन्होंने फ्रांस के लिए उन सबको मना कर दिया। मैं सिर्फ यही काम करना चाहता था। मैं बहुत भावुक हूं, मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं। यही चीज मुझे प्रेरणा देती है। आज मेरे पास इस टीम का नेतृत्व करने का मौका है और मैं इस टीम को जिताने के लिए अपना सबकुछ झोंक दूंगा। मैं इन बेहतरीन सालों के लिए दिदिएर डैशचैंप को भी बधाई देना चाहूंगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- डूरंड कप में पहली बार गूंजेगा बागपत का नाम

    यह भी पढ़ें- कांटे की टक्कर में प्रेजिडेंट इलेवन बनी विजेता, पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से जीता रोमांचक मुकाबला